Traffic Updates: महाकुंभ में हर तरफ जाम ही जाम,संगम जानें से पहले जान लें नियम

0
Traffic Updates: महाकुंभ में हर तरफ जाम ही जाम,संगम जानें से पहले जान लें नियम


Agency:Local18

Last Updated:

Prayagraj Maha Kumbh Traffic Updates: यूपी के प्रयागराज महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी जारी है. महाकुंभ मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु बस, गाड़ी, ट्रैन और फ्लाइट के जरिए लगातार पहुंच रहे हैं. भीड़ की वजह से …और पढ़ें

प्रयागराज महाकुंभ में जाम

हाइलाइट्स

  • प्रयागराज महाकुंभ में भारी जाम लगा हुआ है.
  • संगम स्टेशन भीड़ के कारण बंद कर दिया गया है.
  • 11 फरवरी से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का मेला चल रहा है. यहां बड़ी संख्या में त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रयागराज शहर के चारों तरफ जाम लगा हुआ है. इसके बाद भी संगम में श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान जारी है. यहां आने वाले और जाने वाले श्रद्धालुओं की वजह से राजमार्गों पर वाहन लगातार रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं. सड़कों पर गाड़ियों और पैदल चलने वाले यात्रियों को 100 मीटर की दूरी कई घंटों में तय करनी पड़ रही है. यह स्थिति माघ पूर्णिमा से पहले ही महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से हुई है. लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…

महाकुंभ मेला क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था

प्रयागराज जंक्शन से लेकर परेड ग्राउंड तक भीड़ लगी हुई है. मेला क्षेत्र के समीप स्थित परेड ग्राउंड मेला पार्किंग फुल हो चुकी है. ऐसे में अब गाड़ियों को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हिंदू हॉस्टल और मुस्लिम हॉस्टल में गाड़ियां खड़ी कराई जा रही हैं. वहीं, बैंक रोड पर बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों को पार्किंग की तरफ भेजा जा रहा है. वहीं, प्रयाग जंक्शन से श्रद्धालुओं का रेला पैदल ही 6 किलोमीटर संगम की तरफ बढ़ता जा रहा है.

शहर में आने वाले सभी रास्तों पर जाम

प्रयागराज महाकुंभ मेला के 29 दिन बीत चुके हैं. जहां तीनों महत्वपूर्ण अमृत स्नान भी हो चुके हैं. वहीं, माघ पूर्णिमा से पहले ही शहर के आने वाले सभी रास्तों पर जाम लग गया है. 4 दिनों से उमड़ी इस भीड़ ने सबको चौंका दिया है. कई रास्तों पर तो 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. भीड़ की वजह से योगी सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश भी जारी किए हैं.

सीएम योगी के निर्देश पर ये नियम लागू

CM योगी के निर्देश पर 12 फरवरी 2025 को माघी पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए प्रयागराज महाकुंभ में आगामी यातायात व्यवस्था लागू की गई है.

1- मेला क्षेत्र में सुचारू रूप से श्रद्धालुओं का स्नान संपन्न कराने के लिए 11 फरवरी की सुबह 4 बजे से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

2- प्रयागराज शहर में महाकुंभ स्नान के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को 11 फरवरी की सुबह 4 बजे बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जायेगा. इस व्यवस्था में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी.

3-श्रद्धालुओं के प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं स्नान को देखते हुए प्रयागराज में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी.

4- 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक निकालने की व्यवस्था की गई है.

5- प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी पर लगने वाला यह प्रतिबंध कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू रहेगा.

homeuttar-pradesh

Traffic Updates: महाकुंभ में हर तरफ जाम ही जाम,संगम जानें से पहले जान लें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों