Tulsi Plant: कोहरा, पाला और ठंड…फिर भी तुलसी का पौधा रहेगा हरा-भरा! बस जड़ों में डाल दीजिए ये कमाल का लिक्विड

0

Last Updated:

Tulsi Plant Care in Winter: जनवरी के महीने में तुलसी के पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है. ठंड, पाला, कोहरा और शीतलहर इस समय पौधे को जल्दी नुकसान पहुंचा सकते हैं. सही जगह पर धूप दिलाना, रात में ठंड से बचाव करना, पानी देने में सावधानी रखना और मिट्टी की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है. अगर सर्दियों में इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो तुलसी का पौधा हरा-भरा, मजबूत और स्वस्थ बना रहता है.

जनवरी के महीने में तुलसी के पौधे को सबसे ज्यादा जरूरत धूप की होती है. इस समय ठंड, पाला और शीतलहर पौधे को जल्दी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए तुलसी के गमले को ऐसी जगह रखना जरूरी होता है, जहां उसे दिन भर अच्छी धूप मिल सके. रात के समय गमले को खुले में छोड़ने के बजाय किसी ढके हुए स्थान, बरामदे या छत के कोने में रखने से पौधा ठंड की सीधी मार से बचा रहता है. इससे पत्तियां काली नहीं पड़तीं और पौधा कमजोर होने से बचता है.

जनवरी में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें, तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या उपाय करें, तुलसी के पौधे को कोहरे से कैसे बचाएं, तुलसी के पौधे को पहले से कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of Tulsi plant in January, what measures should be taken to keep Tulsi plant green, how to protect Tulsi plant from fog, how to protect Tulsi plant in advance, Local 18

गार्डेनिंग एक्सपर्ट मो. आलम ने बताया कि कोहरे वाले दिनों में तुलसी के पौधे को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होती है. शाम के समय पौधे को हल्के लाल सूती कपड़े या चुनरी से ढकना फायदेमंद माना जाता है. कपड़ा हल्का होना चाहिए ताकि हवा आती रहे. सुबह धूप निकलते ही कपड़ा हटा देना जरूरी होता है. इससे पौधे के आसपास हल्की गर्माहट बनी रहती है और कोहरे का असर कम होता है.

जनवरी में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें, तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या उपाय करें, तुलसी के पौधे को कोहरे से कैसे बचाएं, तुलसी के पौधे को पहले से कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of Tulsi plant in January, what measures should be taken to keep Tulsi plant green, how to protect Tulsi plant from fog, how to protect Tulsi plant in advance, Local 18

ठंड के मौसम में तुलसी को बहुत कम पानी की जरूरत पड़ती है. गमले की मिट्टी की ऊपरी परत पूरी तरह सूखने के बाद ही पानी देना सही माना जाता है. जरूरत पड़ने पर हल्का गुनगुना पानी देना बेहतर रहता है. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं. कोहरे के दिनों में पत्तियों पर सीधे पानी डालने या छिड़काव करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जनवरी में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें, तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या उपाय करें, तुलसी के पौधे को कोहरे से कैसे बचाएं, तुलसी के पौधे को पहले से कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of Tulsi plant in January, what measures should be taken to keep Tulsi plant green, how to protect Tulsi plant from fog, how to protect Tulsi plant in advance, Local 18

पौधे को स्वस्थ रखने के लिए महीने में एक बार गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करना जरूरी होता है. इससे जड़ों तक हवा पहुंचती है और पौधा मजबूत रहता है. सीमित मात्रा में सड़ी हुई गोबर की खाद डालना फायदेमंद माना जाता है. रासायनिक खाद से दूरी रखना बेहतर होता है. पारंपरिक तौर पर कच्चे दूध को पानी में मिलाकर जड़ों में देना भी मिट्टी की ताकत बनाए रखने में मदद करता है.

जनवरी में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें, तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या उपाय करें, तुलसी के पौधे को कोहरे से कैसे बचाएं, तुलसी के पौधे को पहले से कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of Tulsi plant in January, what measures should be taken to keep Tulsi plant green, how to protect Tulsi plant from fog, how to protect Tulsi plant in advance, Local 18

तुलसी पर आने वाली मंजरी पौधे की ऊर्जा को खींच लेती है. ठंड के मौसम में इससे पौधा जल्दी कमजोर पड़ सकता है. इसलिए जनवरी में जैसे ही मंजरी दिखाई दे, उसे सावधानी से काटकर हटा देना चाहिए. इससे पौधे की ऊर्जा पत्तियों और तने को मजबूत करने में लगती है और तुलसी ठंड से बेहतर तरीके से मुकाबला कर पाती है.

जनवरी में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें, तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या उपाय करें, तुलसी के पौधे को कोहरे से कैसे बचाएं, तुलसी के पौधे को पहले से कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of Tulsi plant in January, what measures should be taken to keep Tulsi plant green, how to protect Tulsi plant from fog, how to protect Tulsi plant in advance, Local 18

कोहरे और नमी के कारण जनवरी में तुलसी पर कीड़े और फफूंद लगने की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में मिट्टी और पत्तियों पर हल्दी का हल्का पाउडर डालना लाभकारी माना जाता है. हल्दी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है. इसके साथ ही नीम के तेल का हल्का स्प्रे करने से कीट दूर रहते हैं और पौधा सुरक्षित रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में भी तुलसी का पौधा रहेगा हरा-भरा! बस जड़ों में डाल दें ये लिक्विड

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *