UP बोर्ड परीक्षा 2026: एग्जाम में लाने हैं अच्छे नंबर, इस टिप्स से करें स्टडी, मिलेगी सफलता
Last Updated:
Mathura News: यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू होगीं. परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों की टेंशन भी बढ़ने लगी है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में किस तरह से सफलता छात्र का सकते हैं, किस तरह इन दोनों परीक्षाओं की तैयारी छात्र करें, जिससे इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में सफलता के साथ-साथ अच्छे अंक छात्र और छात्राएं कैसे प्राप्त कर सकते हैं.
मथुरा: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय होने के बाद छात्र-छात्राओं में एक असमंजस की स्थिति पैदा होने लगी है. जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्र भी परेशान हैं. अगर बोर्ड परीक्षा में आपको सफलता पानी है तो एक मूल मंत्र हमेशा याद रखिए, जो बोर्ड परीक्षा में सफलता दिलाएगा. एक्सपर्ट ने इस मूल मंत्र के बारे में बच्चों को बताया, जिससे एग्जाम में अच्छे नंबर आएंगे.
सफलता पाने के ये हैं मूल मंत्र
यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू होगीं. परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों की टेंशन भी बढ़ने लगी है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में किस तरह से सफलता छात्र का सकते हैं, किस तरह इन दोनों परीक्षाओं की तैयारी छात्र करें, जिससे इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में सफलता के साथ-साथ अच्छे अंक छात्र और छात्राएं कैसे प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षाओं में सफलता पाने के ऐसे पांच मंत्र हैं, जो आपको सफलता पाने से और अच्छे अंक लाने से नहीं रोक सकते हैं.
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल नंबर लाने और परीक्षाओं की तैयारी करने के पांच मूल मंत्र डॉक्टर प्रवीण कुमार ने लोकल 18 से शेयर किए. उन्होंने बताया कि प्रीवियस ईयर में जो क्वेश्चन आए हुए हैं, उन्हें हमें साथ लेकर चलना है. न्यूमेरिकल और थियोरेटिकल दोनों तरह के प्रश्न आपको पेपर सीट पर मिलते हैं. कुछ बच्चों की मैथ में एबिलिटी बहुत ही अधिक होती है, इसलिए वह न्यूमेरिकल क्वेश्चन करते हैं. जिनकी एबिलिटी कम है, वह थियोरेटिकल क्वेश्चन कर लें. विशेष रूप से पहले उन सवालों के जवाब देने चाहिए, जो सवाल हमें पूरी तरह से आते हैं.
एग्जाम से पहले रिवीजन जरूरी
डॉ. प्रवीण कुमार बताते हैं कि अगर हम एग्जाम देने से पहले तिथि और ईयर ऑफ इवेंट को नोट करते चलें. एग्जाम से पहले अगर हम उनका रिवीजन करें तो हम एग्जाम में कभी भी असफलता का मुंह नहीं देख सकते हैं. उन्होंने बताया कि एग्जाम में आप सबसे पहले उन सवालों को करें, जिनका जवाब आपको पूर्ण तरह से याद है. किसी भी सवाल को छोड़ना गलत बात है. एग्जाम में जितने भी सवाल आए हैं, उन सभी को करना है और किसी भी सवाल को छोड़ना नहीं है. लिखने की स्पीड पर कमान होनी चाहिए. 3 घंटे का पेपर रहता है, उस हिसाब से आपको लिखना है और इस स्पीड से कमांड करना है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.