UP Board Exam 2025: ट्रिपल लेयर के बीच होगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे होगी मॉनिटरिंग
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
UP Board Exam 2025: बताते चलें कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभी कुछ दिन पहले मेरठ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा भी एक मीटिंग की गई थी. जिसमें उन्होंने….
सांकेतिक फोटो
मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं. परीक्षाओं को लेकर जहां एक तरफ माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं, मेरठ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अबकी बार सख्ती के मूड में दिखाई दे रहा है. मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. ऐसे में लोकल 18 की टीम ने माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ मंडल के प्रथम जॉइंट डायरेक्टर ओंकार शुक्ला से खास बातचीत की.
ट्रिपल लेयर की होगी सुरक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. परीक्षा केंद्र के औचक निरीक्षण के लिए टीम में निर्धारित की गई है. जो समय-समय पर शहरी पर ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र पर औचक निरीक्षण करते हुए नजर आएंगी. साथ ही साथ परीक्षा के मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक विभिन्न चेकिंग की जाएगी. इसके लिए मुख्य द्वार पर पुलिस के साथ शिक्षकों की टीम मौजूद रहेगी. जो संघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष की तरफ भेजेंगी. उसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले भी चेकिंग कराई जाएगी.
सीसीटीवी से होगी निगरानी
संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. इसके लिए कक्ष के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए. इसके लिंक को मेरठ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ-साथ लखनऊ में बने कंट्रोल रूम में भी लिंक कराया जाएगा. जिससे कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर हल्की सी भी गड़बड़ी लगेंगी. तब लखनऊ से भी सच दल की टीम को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. इसके बाद टीम संबंधित केंद्र पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेंगी.
24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
बताते चलें कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभी कुछ दिन पहले मेरठ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा भी एक मीटिंग की गई थी. जिसमें उन्होंने सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान एक्टिव रहने की दिशा निर्देश दिए थे. साथ ही परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करते हुए 24 घंटे परीक्षा केंद्र की निगरानी की दिशा निर्देश दिए थे.
Meerut,Uttar Pradesh
February 18, 2025, 17:13 IST