UP Board Exam 2026: 52 लाख स्टूडेंट्स कहां देंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा, कितने बने परीक्षा केंद्र?

0
UP Board Exam 2026: 52 लाख स्टूडेंट्स कहां देंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा, कितने बने परीक्षा केंद्र?


Last Updated:

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची लगभग तैयार कर ली है. यूपी बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 8000 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.

UP Board, UP Board Exam, UP Board 10th, 12th Exam Date 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा कब से है?

UP Board Exam 2026: एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची पूरी तरह तैयार कर ली है. यह सूची आज ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

कितने परीक्षा केंद्र बनेंगे?

बोर्ड के सूत्रों के अनुसार 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 8000 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.पिछले साल यानी 2025 में कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे यानी इस बार 140 परीक्षा केंद्र कम किए गए हैं.हालांकि इस बार अभी 8000 परीक्षा केंद्रों का आंकड़ा अंतिम नहीं है. आपत्तियां आने के बाद यह संख्या घट भी सकती है और बढ़ भी सकती है.बोर्ड ने सभी पक्षों को आपत्ति दर्ज करने का पूरा मौका दिया है.

परीक्षार्थियों की संख्या में कमी

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं जिसमें हाईस्कूल के 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट के 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी शामिल हैं. वहीं साल 2025 में कुल 54 लाख 38 हजार 597 छात्र पंजीकृत थे यानी इस बार करीब 2 लाख परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई है. इसी वजह से पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम होगी.

कब आएगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पूरी तरह फाइनल सूची 30 दिसंबर 2025 को जारी करेगा. इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा.परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन हो रहा है.इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सारी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. यह काम 10 नवंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा.

कब तक जारी होगी फाइनल सूची 

बोर्ड ने केंद्र निर्धारण के लिए एक स्पष्ट कैलेंडर जारी किया है. प्रारंभिक सूची आज यानी 27 नवंबर को जारी कर दी गई है. कल 28 नवंबर को डिबार्ड और अनर्ह स्कूलों की सूची जारी होगी. इसके बाद 4 दिसंबर तक कोई भी व्यक्ति या संस्था परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज करा सकेगा.सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) 11 दिसंबर तक कर देंगे. उसके बाद 17 दिसंबर को अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. फिर भी अगर कोई आपत्ति रह जाती है तो 22 दिसंबर तक दोबारा मौका दिया जाएगा. अंत में सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 दिसंबर 2025 को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी.

कब से हैं परीक्षाएं?

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. कुल मिलाकर अब छात्रों और अभिभावकों को सिर्फ 30 दिसंबर तक का इंतजार है जब यह साफ हो जाएगा कि उनका परीक्षा केंद्र कहां बना है.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

52 लाख स्टूडेंट्स कहां देंगे 10वीं 12वीं की परीक्षा, कितने बने परीक्षा केंद्र?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *