UP Board Result 2026 Date LIVE: कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 52 लाख छात्रों को इंतजार
Last Updated:
UP Board 10th-12th Result 2026 Date LIVE: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 52 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला है. जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है. यूपी बोर्ड की कॉपियों का …और पढ़ें
UP Board 10th 12th Result 2026 Date LIVE, UP Board Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
UP Board Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 52 लाख छात्र-छात्राओं के लिए अब रिजल्ट का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन को बहुत तेज गति से पूरा करने का लक्ष्य रखा है. बोर्ड की ओर से 1 अप्रैल 2026 तक सभी कॉपियों की जांच पूरी करने का टारगेट है. उसके बाद रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल 2026 तक किए जाने की पूरी संभावना है. हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चली थीं. देशभर में यूपी बोर्ड को सबसे बड़ा बोर्ड माना जाता है. इस बार कुल 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया. परीक्षा खत्म होने के बाद 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था. जिसे एक अप्रैल तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख सकेंगे:
1. सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं.
2. होमपेज पर जिस कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर दर्ज करें.
4. सबमिट बटन दबाएं.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.