UP Constable Result: 3 सगी बहनें…एक साथ बनीं कांस्टेबल, तीनों खिलाड़ी, 10 किमी दूर प्रैक्टिस करने जाती थीं साथ

0
UP Constable Result: 3 सगी बहनें…एक साथ बनीं कांस्टेबल, तीनों खिलाड़ी, 10 किमी दूर प्रैक्टिस करने जाती थीं साथ


Last Updated:

UP Constable Result: जौनपुर की मड़ियाहूं तहसील के महमदपुर अजोशी गांव की तीन बहनें एक साथ यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनी हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का रिजल्ट आने के बाद गांव में खुशी का माहौल है.

UP Constable Result: तीनों बहनें पुलिस में भर्ती होने वाली गांव की पहली महिला हैं.

हाइलाइट्स

  • तीन बहनें एक साथ यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनीं.
  • तीनों बहनें नेशनल और स्टेट लेवल की खिलाड़ी हैं.
  • तीनों बहनें रोज 10 किमी साइकिल चलाकर प्रैक्टिस करती थीं.

UP Constable Result: होली से ठीक एक दिन पहले आए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के रिजल्ट से यूपी के जौनपुर के एक परिवार में खुशी का माहौल है. आखिर हो भी क्यों नहीं. परिवार की तीन सगी बहनें कांस्टेबल बन गई हैं. तीनों बहनों खुशबू सिंह (24), कविता चौहान (22) और सोनाली चौहान (20) ने पहले ही प्रयास में यह शानदार कामयाबी हासिल की है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, खुशबू सिंह ने बताया कि तीनों बहनें कांस्टेबल भर्ती के लिए पिछले चार साल से मेहनत कर रही थीं. उन्होंने कहा, हम लगातार एक दूसरे को प्रेरित कर रहे थे, क्योंकि हमारे पास प्रेरणा के लिए और कोई नहीं था. हम तीनों ने पहले ही प्रयास में पास कर लिया.

खिलाड़ी हैं तीनों बहनें

रिपोर्ट के अनुसार, तीनों बहनें नेशनल और स्टेट लेवल की खिलाड़ी रही हैं. खुशबू नेशनल लेवल की खो-खो खिलाड़ी हैं, तो सोनाली मैराथन प्रतियोगिता में नेशनल लेवल पर दौड़ चुकी हैं. जबकि, कविता स्टेट लेवल कबड्‌डी खिलाड़ी हैं. तीनों बहनें रोज 10 किलोमीटर साइकिलन चलाकर खेल मैदान तक पहुंचती हैं और फिर प्रैक्टिस करती हैं.

बेटियों की उपलब्धि पर क्या बोले पिता

तीनों बहनों के पिता स्वतंत्र कुमार चौहान ने कहा कि वह बेटियों की उपलब्धि से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह हमारे परिवार के लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है कि तीनों बेटियां पुलिस कांस्टेबल बन गई हैं. इससे यह दूसरों को समझने की प्रेरणा मिलेगी कि बेटियां बेटों जितनी ही सक्षम हैं.

पुलिस में भर्ती होने वाली गांव की पहली महिला

स्वतंत्र कुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों को हमेशा कुछ बड़ा करने को प्रोत्साहित किया है. उन्होंने बताया कि तीनों बहनें परिवार और गांव की पहली महिला हैं जो पुलिस में भर्ती हुई हैं.

homecareer

तीन सगी बहनों का कमाल, एक साथ बनीं कांस्टेबल, तीनों नेशनल लेवल की खिलाड़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *