UP Gold Silver Price: यूपी में चांदी के रेट बेकाबू, 790 रुपए टूटा सोना, सिल्वर 1000 उछली, जानें आज के ताजा भाव

0
UP Gold Silver Price: यूपी में चांदी के रेट बेकाबू, 790 रुपए टूटा सोना, सिल्वर 1000 उछली, जानें आज के ताजा भाव


UP Gold Silver Rate Today (सोने-चांदी के भाव आज 14 नवंबर का): वेडिंग सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है. बाजार खुलने के साथ आज लखनऊ में सोना 790 रुपए प्रति ग्राम तक टूटा है. वहीं, वाराणसी के अलावा मेरठ में भी गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. वहीं बात अगर चांदी के भाव की करें तो आज चांदी कीमत में 1000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है.

वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 14 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 760 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई. जिसके बाद उसका भाव 1,27,190 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पहले, 13 नवंबर को सोने की कीमत 1,27,950 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने की कीमत 790 रुपए फिसलकर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, मेरठ में आज इसका भाव 1,27,310 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

700 रुपए लुढ़का 22 कैरेट गोल्ड
वाराणसी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जिसके बाद उसका भाव 1,16,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो रहा. इसके पहले 13 नवंबर को इसकी कीमत 1,17,300 रुपए थी. वहीं, बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज बाजार में उसका भाव 570 रुपए टूटकर 95,430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई.

चांदी में तेजी जारी
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में शुक्रवार को भी तेजी का दौर देखने को मिला. बाजार खुलने के साथ चांदी 1000 रुपए प्रति किलो बढ़कर 1,73,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. 13 नवंबर को इसका भाव 1,72,000 रुपए प्रति किलो था.

20 हजार तक बढ़ा चांदी
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ सोने से ज्यादा चांदी के कीमतों में तेजी देखी जा रही है. बीते चार दिनों में चांदी 20000 रुपए तक बढ़ी है.उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में और इजाफा हो सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *