UP Gold Silver Rate : सोने की चमक पड़ी फीकी, लेकिन चांदी ने फिर लगाई छलांग, जानें बनारस से लखनऊ तक की कीमतें
Last Updated:
Uttar Pradesh Gold Silver Rate : सोने खरीदने निकले लोगों के लिए राहत का खबर है. गोल्ड की कीमतें आसमान पर पहुंचने के बाद नीचे उतरने लगी हैं. आज यूपी में सोना सस्ता हुआ है. लखनऊ के साथ वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमत में कमी देखने को मिली. मेरठ में आज भाव 1,30,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. हालांकि चांदी ने फिर झटका दिया है.
Uttar Pradesh Gold Silver Rate/वाराणसी. शादी विवाह के धूम धड़ाके के बीच सर्राफा बाजार से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. दिसम्बर महीने के दूसरे सप्ताह में भी यह दौर देखने को मिला. 9 दिसम्बर को यूपी की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोना 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. सिर्फ लखनऊ नहीं बल्कि वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमत में कमी देखने को मिली. आज चांदी के भाव में 1000 रुपये प्रति किलो का उछाल देखने को मिला है. 9 दिसम्बर को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,30,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. 8 दिसम्बर को इसका भाव 1,30,570 रुपये प्रति 10 ग्राम था. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 450 रुपये बढ़कर 1,30,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मेरठ में आज इसका भाव 1,30,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
22 कैरेट इतना सस्ता
मंगलवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की चमक फीकी पड़ी. बाजार खुलने के साथ सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसका भाव 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके पहले 8 दिसम्बर को इसकी कीमत 1,19,700 रुपये थी. बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज बाजार में इसका भाव 250 रुपये कम होकर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
चांदी का क्या
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में तेजी आई है. मंगलवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी का भाव 1000 रुपये प्रति किलो बढ़कर 1,90,000 रुपये प्रति किलो हो गया. इसके पहले 8 दिसम्बर को इसका भाव 1,89,000 रुपये था. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जिस तरह से सोने चांदी के भाव में तेजी आई है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल तक सोना नए रिकॉर्ड को छू सकता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें