UP Hindi Live News: बहराइच में ATM से पैसा निकालने गई महिला शिक्षक के साथ धोखाधड़ी, मथुरा पहुंचे मोहन भागवत

0
UP Hindi Live News: बहराइच में ATM से पैसा निकालने गई महिला शिक्षक के साथ धोखाधड़ी, मथुरा पहुंचे मोहन भागवत


Last Updated:

UP News Update in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

यूपी न्यूज लाइव.

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

लखनऊ: इंदिरा नगर में एक ही रात चोरी की वारदातें, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की गतिविधि

लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में बीती रात चोरी की कई घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. एक ही रात में चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया गया. लोगों को आहट होने पर जाग जाने के कारण चोर मौके से फरार हो गए.

अम्बेडकरनगर: गोतस्करी मामले में गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अम्बेडकरनगर जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गोवंशीय पशु की हत्या और मांस बिक्री से जुड़े मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दो आरोपियों को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देकर मोहम्मद इसरार और रुखसाना बानो को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी काफी दिनों से पुलिस की तलाश में थे

उत्तर प्रदेश के बहराइच में ATM से पैसे निकालने गई महिला शिक्षका के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. ATM मशीन में कार्ड फंसने के बाद खाते से 33 हजार रुपये निकल गए. ATM मशीन कमरे में लिखे हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगने के बाद खाते से पैसे निकले हैं. महिला शिक्षका ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. कोतवाली देहात के अस्पताल चौराहे पर स्थित HDFC बैंक ATM का मामला बताया जा रहा है.

संघ प्रमुख मोहन भागवत मथुरा पहुंचे हैं. मथुरा स्टेशन से वृंदावन केशव धाम के लिए रवाना हुए हैं. मोहन भागवत के आगमन को लेकर सुरक्षा के किए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 4 जनवरी से 10 जनवरी तक वृंदावन केशव धाम में प्रवास पर संघ प्रमुखमोहन भागवत रहेंगे. आरएसएस की 7 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में संघ के सह सर कार्यवाह सहित 50 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. संघ के प्रकल्पों की समीक्षा और आगामी एजेंडों पर मंथन होगा. अक्षयपात्र संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत शिरकत करेंगे. वृंदावन स्थित सुदामा कुटी के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत. मोहन भागवत से गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुलाकात किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

Live: बहराइच में महिला शिक्षक के साथ धोखाधड़ी, मथुरा पहुंचे मोहन भागवत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों