UP Live News Updates: संभल में जामा मस्जिद के सदर जफर की गिरफ्तारी, शहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा
Last Updated:
UP Live News Updates: उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नबंवर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी हुई है. जिसके बाद शहर भर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
उत्तर प्रदेश के ताजा समाचार…
UP Live News Updates: यूपी में संभल हिंसा मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है. जामा मस्जिद के सदर जफर अली को गिरफ्तार किया गया है. संभल पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा मामले में जफर अली की गिरफ्तारी हुई है. सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद संभल में कड़ी सुरक्षा की गई है. एसडीएम सीओ कोर्स के साथ मौजूद अति व्यस्ततम शंकर चौराहे पर भी जवान तैनात हैं. संभल में अब फ्लैग मार्च हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड से जुड़ा अपडेट सामने आया. पुलिस सोमवार को मुस्कान और साहिल की रिमांड एप्लीकेशन डालेगी. दोनों आरोपियों के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा. पुलिस ने हिमाचल जाने के लिए परमिशन का मांगी है, जिसके बाद शिमला जाकर जांच की जाएगी. ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर की सबूत से छेड़छाड़ के अंदेशे पर जांच की जा रही है. ड्राइवर से पूछताछ करने में पुलिस की कई टीम में जुटी हुई हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर रहेंगे. पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे. चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे. सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.
- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया. घटना जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव बंसी की है. पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ दिए जाने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते युवक के मायके वालों ने उसे ससुराल बुलाया था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों ने मिलकर यह घटना को अंजाम दिया है.
- एटा जिले के थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता थाना अलीगंज पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है.
- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा की एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सीएए कानून के मसौदा पर उत्तेजना फैलाने वाले बयानात दे रहे हैं. मौलाना शहाबुद्दीन ने पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी ने कहा है कि सीएए कानून के जरिए मुसलमानो पर जुर्म किया गया. ओवैसी की यह बात सरासर गलत और बेबुनियाद है. सीएए कानून किसी की नागरिकता को नहीं छीनता है बल्कि यह नागरिकता प्रदान करने वाला कानून है और इसका सीधा संबंध गैर मुस्लिम उन लोगों से है जो लोग पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश में प्रताड़ित किए गए और वह भारत आए. भारत में सालों से रह रहे हैं इस कानून का मुसलमानो से कोई लेना-देना नहीं है. भारत में जो लोग सालों से रह रहे हैं उनका भी अधिकार है वह भी हमारी तरह एक इंसान हैं. उनको नागरिकता मिलना चाहिए. सीएए कानून के जरिए उनको नागरिकता दी गई और कुछ लोग ऐसे हैं. जिनको मैं जानता हूं मुसलमान है उनको भी नागरिकता दी गई है. ओवैसी साहब मुसलमान को भ्रमित और गुमराह ना करें.
- संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाने में अपडेट आया. एसडीएम की गठित की गई कमेटी ने मकान की रिपोर्ट नहीं दी. सांसद ने मामले में डीएम के यहां अपील की है. सुनवाई को 5 अप्रैल को होगी.
- माफिया अतीक अहमद के गुर्गों और अपना दल विधायक वाचस्पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर. पीड़ित शाह फैसल की 1.8720 हेक्टेयर जमीन मौजा पोनहट बमरौली में स्थित है जिस पर कब्जा किया जा रहा है. बारा विधानसभा सीट से अपना दल विधायक वाचस्पति समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर. पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर मरियाडीह निवासी शाह फैसल ने दर्ज कराई. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 2017 से लगातार वह जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर थाने पर जाता रहा है. 28 जुलाई 2022 में आरोपियों ने उसके ऊपर बम से हमला भी कराया. पीड़ित ने एफआईआर दर्ज नहीं होने पर 156 (3) की तहत कोर्ट में अर्जी दी. एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर बारा विधानसभा सीट से अपना दल विधायक वाचस्पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज. विधायक वाचस्पति के अलावा 8 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ फिर दर्ज की गई है. फहीम, उदय यादव, अरविंद कुमार केसरवानी, प्रमोद कुमार केसरवानी, जैद, जसीम अहमद, अमित कुमार शुक्ला, विकास सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
- लखनऊ के गोमती नगर विस्तार पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर छापा मारा. मलेशेमऊ में सोशल स्काई कैफे पर छापा मारा गया. जहां से 7 हुक्के, 20 चिलम, 15 पाइप, 9 सपोर्टिंग रॉड, कोयले के पैकेट, 53 पैकेट हुक्का फ्लेवर बरामद किए गए. अवैध हुक्का बार के तीन कर्मचारी समेत 11 गिरफ्तार. अवैध हुक्का बार को सील किया गया.
- लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव आज सुबह 10 बजे लोहिया पार्क में लोहिया जी की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. शाम को 4 बजे होटल ताज में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में अखिलेश यादव ,डिंपल यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह करेंगी.