UP News: अब नौकरी नहीं… खुद का बिजनेस करें शुरू! AC रिपेयरिंग से लेकर ब्यूटीशियन तक, यहां मिल रही है फ्री ट्रेनिंग

0
UP News: अब नौकरी नहीं… खुद का बिजनेस करें शुरू! AC रिपेयरिंग से लेकर ब्यूटीशियन तक, यहां मिल रही है फ्री ट्रेनिंग


Last Updated:

Start Your Own Business: अगर आप बेरोजगार हैं और अपना खुद का रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मऊ जिले के परदहां ब्लॉक में स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है. यहां 18 से 45 वर्ष तक के महिला और पुरुष निशुल्क प्रशिक्षण लेकर अपना उद्योग शुरू कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

मऊ: अगर आप बेरोजगार हैं और खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. मऊ जनपद के परदहां ब्लॉक स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) बेरोजगार युवाओं को विभिन्न रोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दे रहा है. इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवा अपना उद्योग स्थापित कर रोजगार शुरू कर सकते हैं.

लोकल 18 से बात करते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (RSETI) के निदेशक गौरव ने बताया कि यह केंद्र भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर यूनियन बैंक द्वारा संचालित किया जा रहा है. यहां 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के महिला और पुरुष निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं. यह पूरी तरह से मुफ्त योजना है ताकि अधिक से अधिक लोग आत्मनिर्भर बन सकें.

18 से 45 वर्ष के पुरुष और महिलाएं ले सकते हैं प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई, ब्यूटीशियन, एसी रिपेयरिंग, फ्रिज रिपेयरिंग, विद्युत उपकरणों की मरम्मत, अगरबत्ती बनाना और जुट प्रोडक्ट्स बनाने जैसे कई व्यावहारिक कोर्स चलाए जा रहे हैं. 18 से 45 वर्ष के महिला और पुरुष इन प्रशिक्षणों में भाग लेकर न केवल खुद को रोजगार दे सकते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं. प्रशिक्षण की अवधि ट्रेंड के अनुसार तय की जाती है. किसी कोर्स की अवधि 12 दिन, 13 दिन या एक महीने तक की हो सकती है.
यह भी पढ़ें: फुल टाइम, पार्ट टाइम या कॉन्ट्रैक्ट जॉब.. किसमें ज्यादा फायदा, कौन सी नौकरी से संवरेगा करियर?

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो RSETI केंद्र में निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र और राशन कार्ड की प्रतियां जमा करनी होंगी. रजिस्ट्रेशन के बाद संबंधित कोर्स के अनुसार प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा.

RSETI का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में रोजगार के अवसर बढ़ा सकें. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद केंद्र द्वारा उद्यम स्थापना में भी सहयोग प्रदान किया जाता है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अब नौकरी नहीं… खुद का बिजनेस करें शुरू! यहां मिल रही है फ्री ट्रेनिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *