UP News: धर्मांतरण की आड़ में ‘आतंकी सेंटर’! छांगुर और गैंग पर ATS का शिकंजा, हिंदू-सिख लड़कियों को बनाया निशाना
Last Updated:
UP News: बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण मामले में एटीएस ने बड़ा खुलासा करते हुए छांगुर और उसके पांच सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आरोपियों पर विदेशी फंडिंग, आतंकी साजिश, धर्मांतरण, SC/ST एक्ट उल्लंघन और अवैध संपत्ति खरीद के गंभीर आरोप हैं. चार्जशीट NIA कोर्ट में दाखिल की गई है, सभी आरोपी जेल में हैं.
लखनऊ: बलरामपुर में चल रहे अवैध धर्मांतरण रैकेट को लेकर यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. ATS ने इस मामले में आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके पांच करीबियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में छांगुर के अलावा उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन, कोर्ट कर्मचारी राजेश उपाध्याय, रशीद, सबरोज और शहाबुद्दीन के नाम शामिल हैं.
एटीएस पहले ही इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. अब तक कुल आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. अन्य संदिग्धों की जांच जारी है. ATS की जांच में यह भी सामने आया कि छांगुर इस्लामिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिंदू और सिख समुदाय के लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराता था. उसका मकसद एक बड़ी इमारत में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करना था.
जांच के अनुसार, उनका उद्देश्य देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर शरिया कानून लागू करना था. इसके लिए लड़कियों का विशेष रूप से टारगेट किया जाता था और धर्मांतरण के बदले लाखों रुपए तक दिए जाते थे. राजेश उपाध्याय, जो CJM कोर्ट में कर्मचारी है, पर जमीनों की खरीद-फरोख्त में मदद करने का आरोप है.
ATS ने यह चार्जशीट राजधानी लखनऊ स्थित एनआईए कोर्ट में दो दिन पहले दाखिल की थी. हालांकि, कोर्ट द्वारा अभी इसका संज्ञान नहीं लिया गया है. सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल में बंद हैं.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें