UP News Hindi LIVE: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, 4 की मौत, यूपी में 2 साल के अंदर लाखों लोग लापता
Last Updated:
UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
उन्नाव में बेकाबू ट्रक ने एक ही परिवार को कुचला, चार की दर्दनाक मौत
उन्नाव से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार पर चढ़ गया. हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.
Lucknow News: हिंद मेडिकल कॉलेज घोटाला, डॉक्टर आमोद कुमार सचान पर 1000 करोड़ के कथित फर्जीवाड़े में FIR दर्ज
लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। हिंद मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टर आमोद कुमार सचान के खिलाफ करीब एक हजार करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला हिंद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर कैसरबाग कोतवाली में कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। प्रबंधन का आरोप है कि बड़े स्तर पर आर्थिक अनियमितताएं की गई हैं, जिसकी जांच अब पुलिस करेगी। मामले के सामने आने के बाद मेडिकल और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
यूपी में गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त, दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही पता
लखनऊ से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़ों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश में बीते दो वर्षों के भीतर एक लाख से अधिक लोगों के लापता होने के मामलों पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने इन मामलों को बेहद चिंताजनक बताते हुए जनहित याचिका दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने माना कि गुमशुदा लोगों को तलाशने में संबंधित अथॉरिटीज का रवैया लापरवाही भरा रहा है. मामले की सुनवाई अब कल की जाएगी.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें