UP News Hindi LIVE: अगर दीपक के साथ कुछ हुआ तो मुस्लिम समाज तमाशबीन बनकर नहीं बैठेंगे, संभल सांसद के पिता की फेसबुक पोस्ट

0
UP News Hindi LIVE: अगर दीपक के साथ कुछ हुआ तो मुस्लिम समाज तमाशबीन बनकर नहीं बैठेंगे, संभल सांसद के पिता की फेसबुक पोस्ट


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

देवरिया में SIR कार्य में बड़ी लापरवाही, एक ही मकान पर जुड़े 7 गलत वोटर

देवरिया में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. सदर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 अबूकनगर उतरी में एक मुस्लिम युवक के मकान नंबर पर कथित तौर पर 7 हिंदू वोटरों के नाम जोड़ दिए गए. मामले की जानकारी होने पर युवक ने जिला प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच SDM सदर श्रुति शर्मा को सौंपी गई है. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

संभल सांसद के पिता की फेसबुक पोस्ट से सियासी हलचल, धमकी का आरोप
संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क की एक फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है. पोस्ट में उन्होंने उत्तराखंड के दीपक के साथ मुस्लिम समाज के खड़े होने की बात कही है और चेतावनी दी है कि अगर दीपक के साथ किसी तरह की गुंडागर्दी हुई तो मुसलमान तमाशबीन बनकर नहीं बैठेंगे. सोशल मीडिया पर सामने आई इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और इसे धमकी के तौर पर भी देखा जा रहा है.

मेरठ में खुले नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार खुले नाले में गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नाले से कार को बाहर निकाला जा सका. रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे के लिए खुले नाले को जिम्मेदार मानते हुए लोगों में नगर पालिका सरधना के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला.

कानपुर सेंट्रल पर टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से उतरते वक्त यात्री की जान बची
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया. गाड़ी संख्या 12403 से उतरते समय यह हादसा हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ और तत्परता से यात्री की जान बच गई. कांस्टेबल ने दौड़कर यात्री का हाथ पकड़ा और सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यात्री की पहचान रायबरेली निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है. पूरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

आगरा में महिला हत्या का खुलासा, कहासुनी के बाद गला दबाकर हत्या
आगरा में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. थाना सदर बाजार पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक राकेश और मृतक महिला एक-दूसरे को पहले से जानते थे. दोनों की मुलाकात छत पर हुई थी, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसी दौरान राकेश ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सीढ़ियों के किनारे फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *