UP News hindi LIVE: अमेठी में SIR के बहाने अपहरण, गाजीपुर में फरार कैदी, बरेली में गाय से टकरा गई डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी

0
UP News hindi LIVE: अमेठी में SIR के बहाने अपहरण, गाजीपुर में फरार कैदी, बरेली में गाय से टकरा गई डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी


Last Updated:

UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

अमेठी से बड़ी वारदात
अमेठी जिले में एसआईआर फॉर्म भरवाने के बहाने एक किशोर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदमाश किशोर को बोलेरो गाड़ी से बाराबंकी ले गए, जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया. किशोर बदमाशों की कैद से किसी तरह भागने में सफल रहा. भागते समय पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में बाराबंकी के हैदरगढ़ थाने में केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. यह घटना अमेठी के शिवतरनगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव की है.

गाजीपुर से बड़ी खबर
गाजीपुर में कोर्ट से जेल ले जाते समय एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार बदमाश की पहचान बाबूलाल मौर्य के रूप में हुई है, जिस पर चोरी और लूट के कुल 6 मामले दर्ज हैं. पुलिस बाबूलाल मौर्य को न्यायालय में पेशी के बाद जेल ले जा रही थी, तभी वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

बरेली से बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी बरेली में एक गाय से टकरा गई. इस हादसे में डिप्टी सीएम बाल-बाल बच गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है. हादसे के बाद केशव प्रसाद मौर्य को दूसरी गाड़ी से एयरपोर्ट रवाना किया गया. डिप्टी सीएम आज बरेली में दिवंगत भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल की श्रद्धांजलि सभा समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे. यह हादसा थाना बारादरी क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास पर हुआ.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: अमेठी में SIR के बहाने अपहरण, गाजीपुर में फरार कैदी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों