UP News Hindi LIVE: कानपुर ब्लास्ट के पीछे आतंकवादी साजिश? पुलिस ने जांच के बाद किया असली खुलासा
UP News Live Update: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज बसपा की महारैली का आयोजन है. वहीं दूसरी तरफ कानपुर में बीते रात 2 स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ है, जिसकी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. इस घटना की जांच एटीएस और एनआईए की टीम ने की थी. साथ ही लखनऊ के एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर वायरल हो रही है. पढ़े यूपी की पल-पल की अपडेट.
समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बार शिक्षक और स्नातक वर्ग के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई है.
MLC शिक्षक चुनाव के उम्मीदवार:
गोरखपुर-फैजाबाद सीट से: कमलेश
वाराणसी-मिर्जापुर खंड से: लाल बिहारी यादव
MLC स्नातक वर्ग के उम्मीदवार:
इलाहाबाद-झांसी खंड से: डॉ. मान सिंह
वाराणसी-मिर्जापुर खंड से: आशुतोष सिन्हा
लखनऊ खंड से: कांति सिंह
समाजवादी पार्टी ने इन उम्मीदवारों के माध्यम से विधान परिषद में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है.
Bulandshahr News: बुलंदशहर में कफ सिरप को लेकर ड्रग विभाग की बड़ी रेड, 25 सैम्पल लिए गए
मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप सेवन से बच्चों की मौत के बाद बुलंदशहर में भी ड्रग विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बुलंदशहर, खुर्जा, गुलावठी, जहांगीराबाद, औरंगाबाद और सिकंदराबाद में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की गई, जिसमें भरे हुए 25 कफ सिरप के सैंपल लिए गए. इस कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. ड्रग कंट्रोल टीम ने बाजार में उपलब्ध सभी कफ सिरप की जांच के लिए सैंपलिंग की कार्रवाई तेज कर दी है.
लखनऊ के माध्यमिक स्कूलों में SMDC समितियों का गठन अनिवार्य, अभिभावक भी होंगे सदस्य
लखनऊ के सभी माध्यमिक स्कूलों में विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (SMDC) के गठन का आदेश जारी किया गया है. यह समिति स्कूलों के रखरखाव और शैक्षिक सुधारों पर काम करेगी. इसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष होंगे और उपप्रधानाचार्य या वरिष्ठ शिक्षक उपाध्यक्ष होंगे. कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी और कमजोर छात्रों के अभिभावक भी समिति का हिस्सा होंगे. सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान के शिक्षक भी समिति में शामिल होंगे. हर साल सत्र शुरू होने के दो हफ्तों के भीतर समिति का गठन अनिवार्य होगा.
Hardoi News: नेशनल हाईवे पर खड़ी कार में लगी आग
यूपी के हरदोई में नेशनल हाईवे पर खड़ी कार में आग लग गई. आधे घंटे में मुश्किल से फायर ब्रिगेड ने काबू पाया. हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं. हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में एनएच-731 लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर खड़ी एक मारुति अर्टिग में आग लगी है.
Lucknow News: लखनऊ में एयरपोर्ट पार्किंग पर घूमता दिखा आवारा कुत्ता
लखनऊ के एयरपोर्ट पार्किंग में आवारा कुत्ता दिखा है. T-3 टर्मिनल की पार्किंग में यह आवारा कुत्ता दिखा है. सोशल मीडिया पर पार्किंग की तस्वीर वायरल हुई है. यात्री ने एक्स पर फोटो साझा कर सवाल उठाए हैं. अधूरी बाउंड्री से गांवों से आवारा कुत्ते आ रहे हैं. वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने खेद जताया है. उन्होंने कहा कि स्थिति पर ध्यान दिया जा रहा है.
Kanpur Blast: अवैध पटाखों की वजह से हुआ कानपुर में ब्लास्ट: पुलिस
कानपुर ब्लास्ट केस में पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है. पुलिस ने कहा कि ब्लास्ट के पीछे कोई साजिश नहीं है. मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस ने बता कि कोई भी आतंकबादी घटना नहीं है. ये अवैध पटाखे रखने का मामला है. इस घटना के बाद थानध्यक्ष समेत 5 लोगों को सस्पेंड किया गया है.
Kanpur Blast Case: हिरासत में लिए गए 10 संदिग्धों पर अवैध तरीके से पटाखे बेचने का आरोप
कानपुर ब्लास्ट मामले में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल कोतवाली पहुंचे हैं. हिरासत में लिए गए संदिग्धों से खुद पूछताछ कर रहे हैं. 10 संदिग्ध देर रात हिरासत में लिए गए थे. अवैध तरीके से पटाखे बेचने का आरोप है.
टोंटी-शॉवर चोरी के दो दोषियों को छह साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
लखनऊ की एडीजे कोर्ट ने हाईकोर्ट के एक जस्टिस के घर से टोंटी और शॉवर चोरी करने के मामले में मोहम्मद शफीक और मोहम्मद हलीम को छह साल की कैद और 18-18 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. चोरी की यह वारदात 2 जून 2019 को गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई थी. दोनों दोषियों ने जेल में रहते हुए अपराध कबूल करते हुए कोर्ट में अर्जी भेजी थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनसे यह अपराध भूलवश हुआ और भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे. एफआईआर में 60 टोंटियां और 6 शॉवर चोरी होने का ज़िक्र था.
Bareilly Encounter: बरेली में कुख्यात डकैत एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का इनामी था
बरेली में एसओजी और तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख का इनामी डकैत इफ्तिखार उर्फ शैतान उर्फ सोल्जर मुठभेड़ में मारा गया. इफ्तिखार पर सात जिलों में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या और डकैती जैसे संगीन अपराध शामिल हैं. थाना भोजीपुरा क्षेत्र के बिलवा पुल के पास हुई इस मुठभेड़ में एसओजी का एक सिपाही भी घायल हुआ. इफ्तिखार के एक साथी की तलाश अभी जारी है.
CM Yogi Tweet: आज प्रदेश में 16 एयरपोर्ट… सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट
डबल इंजन सरकार के संकल्पबद्ध प्रयासों से उत्तर प्रदेश के गांव से लेकर नगर तक, सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक हर क्षेत्र में गति भी है और प्रगति भी।
आज प्रदेश में 16 एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं, 5 निर्माणाधीन हैं। इनमें 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं, जो संचालित हैं। जेवर में देश का…