UP News Hindi LIVE: प्रयागराज के एक ही घर में फेंके गए तीन बम, आगरा में 2 बाइक की टक्कर
Last Updated:
UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में बमबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अज्ञात बदमाश ने टीपी नगर इलाके में एक ही घर को निशाना बनाते हुए लगातार तीन बम फेंके. पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलते ही धूमनगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है.
एआई के दम पर यूपी बनेगा हेल्थ और इनोवेशन का पावरहाउस, सीएम योगी आज करेंगे यूपी एआई हेल्थ कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए स्वास्थ्य और इनोवेशन के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय यूपी एआई हेल्थ कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन के जरिए एआई आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी है, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स और नीति निर्धारक शामिल होंगे.
आगरा में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल
आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. यह हादसा थाना जैतपुर क्षेत्र के रूपपुरा गांव के पास हुआ, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें