UP News Hindi LIVE: बरेली दंगे के बाद सियासत गरम, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा MLC शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट

0
UP News Hindi LIVE: बरेली दंगे के बाद सियासत गरम, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा MLC शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट


UP News and Updates: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

Bareilly News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा MLC शाहनवाज खान को देर रात किया गया हाउस अरेस्ट

बरेली में पोस्टर को लेकर हुए दंगे के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. इसी मुद्दे को लेकर आज बरेली के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने जा रहे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा MLC शाहनवाज खान को देर रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. इमरान मसूद ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा, ‘धर्म देखकर कार्रवाई की जा रही है, हमें बरेली जाने से रोका जा रहा है. ‘ वहीं, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.

Ghaziabad News: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर गाजियाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रूट डायवर्ट

आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों के मद्देनजर गाजियाबाद में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. इस दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है. मेरठ, मोदीनगर और मुरादनगर की ओर जाने वाले सभी भारी, माध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों एवं बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की जानकारी साझा की है और लोगों से सहयोग की अपील की है.

Ghaziabad News: स्वाट टीम की छापेमारी में एक करोड़ के अवैध पटाखे बरामद

गाजियाबाद में स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, कोतवाली घंटाघर क्षेत्र में स्थित तीन अवैध पटाखों के गोदामों पर छापेमारी की गई, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए गए.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बड़ी साइबर ठगी का खुलासा, 9.76 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

गाजियाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय था और प्रोफाइल देखकर खास तौर पर कारोबारियों और सेवानिवृत्त लोगों को निशाना बनाता था. अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने देश के 10 अलग-अलग राज्यों में कुल 17 लोगों से ठगी की है. ठगी की कुल रकम लगभग 9.76 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आरोपी लोगों को शेयर बाजार में निवेश करवाने और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देता था. भरोसा जीतने के बाद वह उनसे बड़ी रकम हड़प कर फरार हो जाता.

Bulandshahr News: नेशनल हाईवे 34 के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो फरार

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 34 के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में शातिर बदमाश आबिद घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके से हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *