UP News Hindi LIVE: बरेली पहुंचे चर्चित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, अयोध्या में भारत की जीत का जश्न

0
UP News Hindi LIVE: बरेली पहुंचे चर्चित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, अयोध्या में भारत की जीत का जश्न


Last Updated:

UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.

Zoom

यूपी लाइव न्यूज.

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

बरेली पहुंचे चर्चित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, दिए तीखे बयान
बरेली में देर रात चर्चित वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के पहुंचने से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई. निलंबन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से मुखर दिखे अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में तीखे तेवर अपनाए. उन्होंने ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ राजनेताओं का नाम लिए बिना जमकर खरी-खोटी सुनाई और स्पष्ट किया कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे. अलंकार अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की कि वह अपनी एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बनाने की दिशा में काम करेंगे. इस दौरान उन्होंने भाजपा और उसके नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कड़ी टिप्पणी की। उनके बयानों से सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को हवा मिल गई है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अयोध्या में जश्न का माहौल
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तान को हराए जाने के बाद अयोध्या में उत्साह का माहौल देखने को मिला. जीत की खुशी में युवाओं के साथ संत समाज भी सड़कों पर उतर आया और रामनगरी देशभक्ति के नारों से गूंज उठी. अयोध्या की हृदयस्थली लता मंगेशकर चौक पर संतों ने एक-दूसरे को हनुमान जी का भोग लगा प्रसाद खिलाकर खुशी मनाई. पाकिस्तान पर भारत की जीत को लेकर रामनगरी में अलग ही उत्साह नजर आया. भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया. भारतीय क्रिकेट टीम की इस धमाकेदार जीत के बाद अयोध्या पूरी तरह उत्साह से सराबोर दिखी.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *