UP News Hindi LIVE: शाहीन और डॉक्टर आरिफ के 12 ठिकानों का खुलासा, कानपुर में यहां तक फैला नेटवर्क

0
UP News Hindi LIVE: शाहीन और डॉक्टर आरिफ के 12 ठिकानों का खुलासा, कानपुर में यहां तक फैला नेटवर्क


Badaun News: साईं मंदिर के पुजारी की हत्या, इलाके में हड़कंप

बदायूं के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित नवादा सर्वेश्वर साईं मंदिर में पुजारी की हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह सनसनीखेज वारदात नवादा चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई. घटना के बाद शहरवासियों की भीड़ जमा हो गई. प्रारंभिक जांच में पता चला कि लूट और हत्या से पहले सीसीटीवी का डीवीआर गायब था. मौके पर SP देहात, SP सिटी, CO सिटी सहित कई थानों की फोर्स पहुंची. SP सिटी ने कई टीमें बनाकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और SOG और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों की पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Lucknow News: शाहीन और आरिफ के खातों की जांच, ATS और SOT आज बैंक पहुंचेगी

डॉक्टर शाहीन की जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टिंग के दौरान उनके सैलरी अकाउंट के साथ-साथ बेगमगंज बैंक के पर्सनल अकाउंट की जानकारी भी जांच एजेंसियों को मिली है. ATS और SOT की टीम आज संबंधित बैंक में पहुंचकर खातों की जांच करेगी. टीम 2006 से 2013 तक के सभी ट्रांजैक्शन्स की पड़ताल करेगी. इस जांच में कार्डियोलॉजी के डॉक्टर आरिफ और बर्खास्त किए गए तीन अन्य डॉक्टरों के खातों की भी समीक्षा की जाएगी.

Hathras News: हाथरस में परवेज का कनेक्शन, खुफ़िया एजेंसियों ने शुरू की छानबीन

यूपी के हाथरस में दिल्ली विस्फोट के मास्टरमाइंड परवेज का संबंध सामने आया है. खुफ़िया एजेंसियों को इस बारे में जानकारी मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है. जांच में पता चला है कि परवेज ने हाथरस में तब्लीगी जमात के साथ बैठक की थी. अब खुफ़िया तंत्र इस पूरे मामले की हाथरस कनेक्शन पर गहन जांच कर रहा है. एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि हाथरस में जमात की बैठक कब और कहां हुई थी. परवेज के कनेक्शन के सामने आने के बाद हाथरस जनपद में खुफ़िया विभाग अलर्ट मोड़ पर है.

Kanpur News: आतंकी शाहीन और आरिफ का संदिग्ध नेटवर्क उजागर

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की SOT और अन्य जांच एजेंसियों को आतंकवादी शाहीन और डॉक्टर आरिफ के लगभग 12 स्थानीय ठिकानों की जानकारी मिली है. एजेंसियों के रडार पर एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध हैं. जांच में पता चला कि ये दोनों आतंकवादी चमनगंज और बेगमगंज क्षेत्र से होते हुए जाजमऊ और काकादेव-रावतपुर इलाके तक अपना नेटवर्क फैला चुके थे. पुलिस टीम ने डॉक्टर आरिफ के अशोक नगर स्थित फ्लैट के पास, फातिमा कान्वेंट स्कूल के बाहर लगे कमरों की भी जांच की. इसके साथ ही टीम ने उन लोगों की सूची भी तैयार की है, जो डॉक्टर आरिफ के लगातार संपर्क में आते रहे हैं.

Jhansi News: मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

यूपी के झांसी में कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पंचवटी में हुई हत्या के दो आरोपियों विनोद यादव और सचिन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी हत्या के बाद फरार थे और नगरिया कुआं के पास पुलिस से भिड़ंत के दौरान उनके पैरों में गोली लगी. गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Shahjahanpur News: गोदाम से बाजरा चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 7 बोरा माल बरामद
शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर पुलिस ने बाजरा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर देवेंद्र और नेम सिंह को माल समेत गिरफ्तार किया है. दोनों ने व्यापारी के गोदाम से बाजरा चोरी किया था. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 7 बोरा बाजरा बरामद किया. पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल खरीदने के लिए चोरी की योजना बनाई थी.

Lucknow News: इटौंजा ओवरब्रिज के पास स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, छह गुमटियां खाक

यूपी के लखनऊ में देर रात इटौंजा ओवर ब्रिज के पास स्थित एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पास की छह गुमटियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि स्क्रैप गोदाम और सभी गुमटियां पूरी तरह राख हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में 2 शातिर चोर गिरफ्तार
यूपी के शाहजहांपुर में दो शातिर चोर देवेंद्र और नेम सिंह माल समेत गिरफ्तार किए गए हैं. चोरों ने व्यापारी के गोदाम से बाजरा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों की निशानदेही पर 7 बोरा बाजरा बरामद किया गया है. मोबाइल खरीदने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. थाना जैतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

हैदर कैनाल के पास से दो युवक पकड़े गए, UPATS की जांच तेज
यूपी में लखनऊ-फरीदाबाद मोड्यूल मामला को लेकर बीते दो दिनों में UPATS ने लखनऊ में दो दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की है. जिसके चलते पारा में हैदर कैनाल के पास पूर्वीदीन खेड़ा कालोनी से दो युवकों को हिरासत में लिया. कई युवकों को पूछताछ के बाद एटीएस ने छोड़ दिया है. डॉक्टर शाहीन और डॉक्टर परवेज के मोबाईल की कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ हो रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *