UP News Hindi LIVE: शाहजहांपुर में पकड़े गए असलहा तस्कर, तो मऊ में बसपा के पूर्व सांसद के काफिले की चेकिंग

0
UP News Hindi LIVE: शाहजहांपुर में पकड़े गए असलहा तस्कर, तो मऊ में बसपा के पूर्व सांसद के काफिले की चेकिंग


Last Updated:

UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज प्रयागराज दौरे पर, बजट को लेकर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर 1:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. शाम 5 बजे डिप्टी सीएम प्रयागराज से कौशांबी के लिए रवाना होंगे. अगले दिन 4 फरवरी को कौशांबी में दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

डिमांड पर तमंचा सप्लाई करने वाला अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर के थाना पुवाया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया तस्कर राजेश डिमांड के हिसाब से तमंचा और कारतूस की सप्लाई करता था. पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि राजेश बिहार या मध्य प्रदेश से अवैध असलहा मंगाकर यहां सप्लाई करता था. मुखबिर की सूचना पर पुवाया पुलिस ने यह कार्रवाई की.

पूर्व सांसद अतुल राय की गाड़ियों की हाईवे पर सघन तलाशी, मऊ में मचा हड़कंप
मऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी के पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को हाईवे पर रोककर पुलिस ने सघन चेकिंग की. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना के बाद पुलिस ने अतुल राय की गाड़ियों की तलाशी ली. अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को देख कई लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सूचना मिली थी कि संदिग्ध वस्तु अतुल राय की किसी गाड़ी में रखी गई है, जिसके बाद एहतियातन यह चेकिंग की गई.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: शाहजहांपुर में असलहा तस्कर गिरफ्तार, मऊ में पूर्व सांसद के काफिले को रोक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *