UP News Live: कानपुर में भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर SGST का छापा, टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा

0
UP News Live: कानपुर में भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर SGST का छापा, टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा


Last Updated:

UP Live News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.

यूपी लाइव समाचार…

मिर्जापुर सड़क हादसे पर CM योगी का संज्ञान, राहत व उपचार तेज करने के निर्देश
मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के समुचित उपचार के भी आदेश जारी किए गए हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके.

ऑनलाइन मीटिंग के दौरान ICAR-ATARI निदेशक डॉ. शांतनु कुमार की हार्ट अटैक से मौत
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (ICAR-ATARI) के निदेशक डॉ. शांतनु कुमार का ऑनलाइन मीटिंग के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया. मीटिंग के बीच अचानक वह अपनी चेयर से नीचे गिर पड़े. तुरंत उन्हें कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बिहार के भागलपुर के रहने वाले डॉ. शांतनु वर्ष 2023 में संस्था के निदेशक बने थे. CPR देने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

कानपुर में भूमाफिया के गेस्ट हाउस पर SGST का छापा, टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा
कानपुर के कल्याणपुर केशवपुरम स्थित भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर SGST की टीम ने छापा मारा. गेस्ट हाउस में लंबे समय से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खेल चलने की जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान टीम ने कंप्यूटर, रजिस्टर और दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों को आशंका है कि कई वर्षों से टैक्स चोरी कर सरकार को बड़े राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है. टीम अभी भी जांच में जुटी हुई है.

संभल में महमूदखां सराय के कुएं की खुदाई फिर शुरू, वन विभाग ने काटा पेड़
संभल के महमूदखां सराय में कुएं की खुदाई के दौरान अंदर उगा एक बड़ा पेड़ बाधा बन गया था, जिसके चलते खुदाई रोकनी पड़ी थी. वन विभाग ने आज सुबह करीब चार बजे उस ऊंचे पेड़ को काटकर रास्ता साफ कर दिया. पेड़ हटते ही कुएं की खुदाई का काम दोबारा तेज़ी से शुरू कर दिया गया है. मामला महमूदखां सराय क्षेत्र का है.

शादी में हर्ष फायरिंग से BJP नेता की मौत, लाइसेंसी पिस्टल से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग
बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की चपेट में आने से बीजेपी नेता धर्मेंद्र भाटी की मौत हो गई. घटना चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की है, जहां ककोड़ क्षेत्र के अजयनगर से आई शिवम की बारात में अचानक तेज़ फायरिंग शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुग्रीव नाम के शख्स ने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली धर्मेंद्र भाटी के कंधे को चीरते हुए छाती में जा लगी. गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज लखनऊ दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ पहुंचेंगी. वह सुबह 11:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर आएंगी और 12 बजे सीधे ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र जाएंगी, जहां ‘विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान’ थीम पर आधारित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन में लंच और विश्राम करेंगी. दोपहर 2 बजे के बाद वह डिफेंस एक्सपो स्थल पहुंचकर 19वीं नेशनल जंबूरी के समापन समारोह में शामिल होंगी. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. शाम को राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति के रूट पर सुबह 11:30 से शाम 5:30 तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UP Live: कानपुर में भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर SGST का छापा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *