UP News Live: लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, हुई मौत

0
UP News Live: लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, हुई मौत


लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत
लखीमपुर खीरी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, पलिया से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बस ड्राइवर रोहित गुप्ता (पड़रिया), हाशिव (नब्बूपुरवा) और संदीप शुक्ला (बिजुआ) को भीरा थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है.

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश फैसल गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने के बाद कुख्यात बदमाश फैसल को गिरफ्तार कर लिया गया. फैसल दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में लूट व स्नेचिंग की कई वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए मोबाइल, अवैध असलाह और चोरी की स्कूटी बरामद की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रयागराज: अनिल कुमार बने नए बेसिक शिक्षा अधिकारी

प्रयागराज में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के रूप में अनिल कुमार की नियुक्ति कर दी गई है. इससे पहले वे राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात थे. मौजूदा प्रभारी बीएसए देवव्रत सिंह को पद से हटा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि देवव्रत सिंह को 19 जून को ही प्रयागराज का प्रभारी बीएसए बनाया गया था.

आगरा: जूते के मैटेरियल के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख
आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र में जूते के मैटेरियल के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. गोदाम में सिंथेटिक, लैदर, फोम और कुशन का भारी स्टॉक रखा हुआ था, जो देखते ही देखते जलकर राख हो गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है.
कानपुर देहात: रिश्वतखोरी में बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
कानपुर देहात के बरौर स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है. सीबीआई ने बैंक मैनेजर अर्पित अवस्थी और फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह सेंगर को किसानों से क्रेडिट कार्ड व लोन मंजूरी के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. लखनऊ से पहुंची सीबीआई टीम ने छापेमारी करके दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई. किसानों की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है.

लखनऊ: निकाह में नेग लेने पहुंचे किन्नरों को बंधक बनाकर पीटा
लखनऊ के गोसाईगंज कस्बे में दूल्हे सैफ के निकाह के दौरान नेग लेने पहुंचे किन्नरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. किन्नरों का आरोप है कि सैफ के परिजन खुशी से 2100 रुपये नेग दे रहे थे, तभी पड़ोसी मेराजुद्दीन, उसका बेटा तौसीफ, मोहम्मद शारिक और चार–पांच अज्ञात युवक वहां पहुंचकर विरोध करने लगे. आरोप है कि किन्नरों को एक कमरे में बंद कर कपड़े फाड़ते हुए बेरहमी से पीटा गया और दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़ित किन्नरों ने गोसाईगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

लखनऊ: कूड़ा विवाद में 25 वर्षीय दानिश की पीट-पीटकर हत्या

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. घर के बाहर झाड़ू लगा रहीं आबिदा खातून का कूड़ा पड़ोसी सबीर के घर की ओर चला गया, जिस पर विवाद बढ़ गया और पड़ोसियों ने आबिदा को पीटना शुरू कर दिया. मां को बचाने पहुंचे 25 वर्षीय दानिश को सबीर, फारूख और अफशान ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में केजीएमयू ले जाए गए दानिश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शाहीन, सामीन, अफशान और फारूख को गिरफ्तार कर लिया. घटना आदिलनगर, गुडंबा की है.

लखनऊ: व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का बड़ा खुलासा
लखनऊ में उजागर हुए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में डॉक्टर शाहीन की भूमिका अहम बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार शाहीन ने कई देशों में नेटवर्क खड़ा कर लिया था और उच्च शिक्षा प्राप्त कई मुस्लिम नौजवान उसके संपर्क में थे. जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तानी सेना के एक डॉक्टर से भी संपर्क में थी और जल्द देश छोड़ने की फिराक में थी. सहारनपुर व फरीदाबाद को बेस बनाकर नई दिल्ली को टारगेट करने की तैयारी की जा रही थी. इस नेटवर्क में डॉक्टर परवेज़ और डॉक्टर आरिफ़ मीर की भूमिका की जांच जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *