UP News Live: सहारनपुर में शीतलहर का असर बरकरार, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज
Last Updated:
UP News Update in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
सहारनपुर जिले में शीत लहर का असर लगातार बना हुआ है. बीती रात करीब 10:30 बजे सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर घना कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी. हालांकि सुबह के समय शहर के अंदर कोहरे की तीव्रता अपेक्षाकृत कम नजर आई. मौसम में ठंडक बनी हुई है और लोगों को अभी शीत लहर से राहत मिलने के आसार कम हैं.
अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जा रही है. इस अवसर को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाता है, जिसमें विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और 11:30 बजे राम मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे. वे दोपहर 3:30 बजे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहकर प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. रक्षा मंत्री भगवान रामलला के दुग्धाभिषेक में शामिल होंगे और प्रकाटोत्सव की आरती भी उतारेंगे. इस अवसर पर अयोध्या में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें