UP News Live: हाईकोर्ट जज समीर जैन आजम खान केस से हटे, मुजफ्फरनगर में रेप पीड़िता को मां ने बीच सड़क पीटा

0
UP News Live: हाईकोर्ट जज समीर जैन आजम खान केस से हटे, मुजफ्फरनगर में रेप पीड़िता को मां ने बीच सड़क पीटा


Last Updated:

UP Live News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.

यूपी न्यूज लाइव.

जेल प्रशासन ने आजम खान की तबीयत खराब होने की खबरों को बताया निराधार
रामपुर जिला जेल प्रशासन ने सोशल मीडिया अकाउंट District Jail Rampur पर पोस्ट जारी कर आज़म खान की तबीयत को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मीडिया में प्रसारित सांस लेने में दिक्कत जैसी खबरें निराधार हैं. जेल चिकित्साधिकारी के अनुसार सिद्धदोष बंदी आज़म खान पूरी तरह सामान्य हैं और निरुद्धि की तिथि से क्वारंटाइन बैरक में ही रह रहे हैं. मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने की अफवाहें फैली थीं, जिसके बाद जेल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की. दो पैन कार्ड मामले में आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म 7-7 साल की सजा काट रहे हैं और दोनों रामपुर जेल में बंद हैं.

यूपी में रेप पीड़िता को मां ने बीच सड़क पीटा, शादी की जिद पर अड़ी थी
यूपी के मुजफ्फरनगर में रेप पीड़िता को उसकी मां ने बीच सड़क बेरहमी से पीटा. बाल पकड़कर घसीटा. हाथ मरोड़कर थप्पड़ मारे. इसका वीडियो सामने आया है. दरअसल, आरोपी युवक ने कोर्ट में लड़की से शादी करने का ऑफर दिया था. इस पर लड़की आरोपी से शादी की जिद पर अड़ गई थी. मां ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद मां ने उसे थप्पड़ और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने बीच–बचाव कराने की कोशिश की. लेकिन मां ने किसी की नहीं सुनीं. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आई. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

हाईकोर्ट जज समीर जैन आजम खान केस से हटे
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का केस सुनने से इनकार कर दिया है. जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच में आजम के कुल 4 मामले थे, जिनकी वे सुनवाई कर रहे थे. सभी से उन्होंने खुद को अलग कर लिया है. दरअसल, शुक्रवार को हाईकोर्ट में 2016 के यतीमखाना केस की सुनवाई होनी थी. लेकिन इससे पहले अचानक एक अप्रत्याशित मोड़ आ गया. जस्टिस समीर ने अदालत में सभी अधिवक्ताओं के सामने अपना फैसला सुनाया. जस्टिस ने कहा, मैं अब आजम खान मामले से जुड़े केस की सुनवाई नहीं सुन पाऊंगा. इसलिए अब इन केसों से खुद को अलग कर रहा हूं. हालांकि जस्टिस जैन ने सुनवाई न करने की वजह नहीं बताई.
प्रयागराज में आज सीएम योगी का व्यस्त दौरा
सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में करीब 2 घंटे 40 मिनट रुकेंगे. सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचकर वे 10:05 से 10:20 बजे तक सिविल लाइन स्थित होटल में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. 10:25 बजे विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के रामबाग आवास पर बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे. 10:50 बजे संगम नोज पर गंगा पूजन और मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे. 11:25 बजे बड़े हनुमान मंदिर बंधवा में दर्शन करेंगे. 11:45 से 12:15 बजे तक मेला तैयारियों की समीक्षा के बाद 12:20 पर परेड मैदान हेलीपैड से बमरौली और 12:40 पर उदयपुर रवाना होंगे.

सीएम योगी के प्रयागराज दौरे में प्रभारी मंत्री और नंदी रहेंगे साथ
प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे. सीएम योगी लखनऊ से प्रयागराज पहुंचेंगे और यहां से उदयपुर के लिए भी रवाना होंगे. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर नंदी सीएम योगी का स्वागत करेंगे. पूरे कार्यक्रम में वे सीएम के साथ रहेंगे और दोपहर 12:20 बजे परेड ग्राउंड हेलीपैड से सीएम योगी को सी-ऑफ करेंगे.

एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव के घर चोरी का खुलासा
लखनऊ के मड़ियांव स्थित साईं सिटी कॉलोनी में एसडीएम सदर फतेहपुर अनामिका श्रीवास्तव के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मड़ियांव पुलिस ने चोरी में शामिल तीन आरोपियों जीशान गाजी, मोहम्मद अरशद और रियाज को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, करीब 30 लाख के जेवरात और चोरी में इस्तेमाल कार बरामद हुई. पकड़ा गया आरोपी अरशद पहले से ही लखनऊ के विभिन्न थानों में 22 मुकदमों में वांछित है. दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. यह चोरी 22 अक्टूबर को अनामिका श्रीवास्तव के लखनऊ आवास में हुई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UP Live: हाईकोर्ट जज समीर जैन आजम खान केस से हटे, रेप पीड़िता को मां ने पीटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *