UP Police Bharti : नए साल पर खुशखबरी! 22000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जल्द, इन पदों के लिए हो रहे आवेदन

0
UP Police Bharti : नए साल पर खुशखबरी! 22000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जल्द, इन पदों के लिए हो रहे आवेदन


Last Updated:


UP Police Bharti : यूपी पुलिस में भर्ती होने के सपने देख रहे युवाओं के लिए नया साल खुशियों भरा हो सकता है. 22000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है. साथ ही कई भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है.

UP Police Bharti : यूपी पुलिस में कंप्यूटर ग्रेड ए की 1352 वैकेंसी है.

UP Police Bharti : यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. यूपी पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा से निगेटिव मार्किंग खत्म होने के बाद 22 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है. दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दिसंबर की शुरुआत में कहा था कि कांस्टेबल नागरिक पुलिस, पीएससी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, पीएसी महिला, कांस्टेबल पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर में विज्ञापन जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा.

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में कुल 30 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की थी. जिसमें से सब इंस्पेक्टर के 4543 रिक्त पदों पर भर्ती निकल चुकी है. इसके लिए आवेदन भी लिए जा चुके हैं.

इन पदों के लिए करें आवेदन

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर भी सीधी भर्ती निकाली जा चुकी है. जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है. यही नहीं, गोपनीय उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और लेखा के 537 रिक्त पदों पर भी भर्ती निकल चुकी है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं पास होना चाहिए. परीक्षा में अगर दो अभ्यर्थियों के मार्क्स बराबर आए तो डोएक से ओ लेवल कोर्स करे वाले, एनसीसी बी सर्टिफिकेट और प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा का अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्रेफरेंस मिलेगा.

आयु सीमा- पुरुषों के लिए 18 से 22 साल. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

About the Author

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

homecareer

नए साल पर खुशखबरी! 22000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जल्द



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *