UP Weather Alert:यूपी में हीट वेव का अलर्ट,फिर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा पारा जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Last Updated:
UP Aaj Ka Mausam: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में उछाल आएगा.इस दौरान गर्म सतही पछुआ हवाएं चलेंगी.
यूपी में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.भारतीय मौसम विभाग की ओर से मिले ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 48 घण्टे में यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के कई जिलों में गर्मी अपनी प्रचंडता दिखाएगी. इस दौरान कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी जानें कि संभावना है.
6 डिग्री तक उछलेगा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में उछाल आएगा.इस दौरान गर्म सतही पछुआ हवाएं चलेंगी. जिसके कारण अधिकतम तापमान में 4 से 6°C की क्रमिक बढ़ोत्तरी होगी.हालांकि 10 जून के बाद फिर नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा जिससे कारण यूपी में बारिश होगी.फिर तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी देखी जाएगी.
यूपी में शुक्रवार को गाजीपुर में बारिश हुई.इसके अलावा लखीमपुर खीरी और कानपुर में भी बादलों की आवाजाही दिखाई दी.इस दौरान कुछ इलाकों हल्की बूंदाबांदी भी हुई.
बांदा में पारा 41 पार
यूपी के कई शहरों में तापमान फिर चढ़ने लगा है.शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान बांदा जिले में रिकॉर्ड हुआ.यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा.इसके अलावा वाराणसी,बहराइच, प्रयागराज,मुरादाबाद,झांसी और आगरा में भी आसमान से आग बरसी रही.
शहर | अधिकतम | न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 39.7 | 24.4 | 132 |
आगरा | 39.4 | 24.9 | 98 |
कानपुर | 38.9 | 22.8 | 103 |
मेरठ | 37.7 | 22.5 | 174 |
वाराणसी | 40.2 | 28.2 | 66 |