UP Weather Update: यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड का ‘येलो अलर्ट’, 40 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

0
UP Weather Update: यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड का ‘येलो अलर्ट’, 40 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम


‘UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में हर तरफ हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हाल यह है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दिन के सुकून के साथ रातों का चैन भी छिन गया है. अधिकतम तापमान में कमी के कारण कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात हैं. ठंड से कांप रहे उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक कोहरे की परत के कारण अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी.

वहीं, अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें धीरे-धीरे थोड़ी बढ़ोतरी देखी जाएगी. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, 8 जनवरी को भी पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह सवेरे घना कोहरा नजर आएगा. ऐसी स्थिति फिलहाल अगले 2 दिनों तक बनी रहेगी. मौसम विभाग ने कोहरे और ‘कोल्ड डे’ को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.
इन जिलों में दिखेगा घना कोहरा
पूर्वानुमान है कि गुरुवार को वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, अंबेडकर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और सहारनपुर में सुबह की शुरुआत कोहरे से होगी.

कई शहरों में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात भी होंगे. कुछ जगहों पर दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी, लेकिन शाम होते ही गलन फिर से ठंड का अहसास कराएगी.

लखनऊ में भी जारी रहेगा ठंड का सितम
राजधानी लखनऊ में भी आज ठंड का सितम जारी रहेगा. यहां भी कोहरे और कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, अगले दो दिनों में इसमें थोड़ी बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद फिर गिरावट का दौर शुरू होगा.

नोएडा-गाजियाबाद का मौसम
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी दिन की शुरुआत कोहरे से होगी. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ होगा और धूप के दर्शन हो सकते हैं. आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गाजियाबाद में भी तापमान इसी के आसपास रहेगा. फिलहाल नोएडा और गाजियाबाद वासियों को अगले 5 दिनों तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि तापमान में किसी खास बदलाव के संकेत नहीं हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *