UP Weather Update: यूपी में आया आंधी-तूफान, हो रही है मूसलाधार बारिश, चल रही है तेज हवा

0
UP Weather Update: यूपी में आया आंधी-तूफान, हो रही है मूसलाधार बारिश, चल रही है तेज हवा


UP Weather News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. शुक्रवार की शाम होते-होते मौसम का रुख बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है. सहारनपुर, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, हस्तिनापुर, बड़ौत, बागपत, खेकरा, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, पहासू, जट्टारी, अतरौली, बरसाना, राया, हाथरस और मथुरा में बारिश के साथ-साथ 30से 40किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है.

वाराणसी-अलीगढ़ में भी जमकर बरसे बादल
बता दें कि वाराणसी में भी शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई. इसके साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं अलीगढ़ में भी मौसम ने करवट ले लिया और तेज बारिश के साथ ओले गिरे. ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था. जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, गौतमबु्द्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, झांसी, ललितपुर, महोबा शामिल है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की थी. यदि किसान ओलावृष्टि के वक्त खेतों में हैं तो उन्हें मजबूत आश्रय लेना चाहिए या अपने सिर पर कोई मजबूत वस्तु व टोकरी रखनी चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *