UP Weather: यूपी में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में छाए बादल, कहीं हल्की बारिश तो कहीं उमस बढ़ी
Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की शुरुआत हो चुकी है. ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट का असर दिखने लगा है और राज्य का अधिकांश हिस्सा अब धीरे-धीरे सर्द मौसम की ओर बढ़ रहा है. हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है. अगर ज्यादा बारिश होती है तो इससे किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है.
वाराणसी में सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए है. शहर के कुछ इलाकों में सुबह 11 बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 अक्टूबर को यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. बदलते मौसम के चलते लोगों को उमस से राहत मिली है.
रामपुर में मौसम
रामपुर में सुबह से हल्की धूप और बादल दोनों का असर देखने को मिला. फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन उमस थोड़ी बढ़ी हुई है. हवा शांत है और दोपहर तक धूप तेज होने की संभावना है. इसके बावजूद मौसम सुहावना बना हुआ है.
आगरा में मौसम साफ
आगरा में भी सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। फिलहाल आसमान साफ है, लेकिन मौसम विभाग ने यहां भी बारिश की संभावना जताई है. ठंडी हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है.
लखीमपुर खीरी का मौसम
लखीमपुर खीरी में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. तापमान में गिरावट के साथ मौसम ठंडा महसूस हो रहा है. लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं.
बहराइच में मौसम
बहराइच में सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए. आसमान पूरी तरह बादलों से ढका है और मौसम तेजी से ठंड की ओर इशारा कर रहा है. यहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.
चित्रकूट का मौसम
चित्रकूट जिले में आज सुबह से ही काले बादलों के बीच तेज बारिश शुरू हो गई. लगातार हो रही बारिश से तापमान गिर गया है और मौसम ठंडा हो गया है. लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है.
सुल्तानपुर का मौसम
सुल्तानपुर में भी मौसम ने करवट ली है. सुबह से ही घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई. अभी भी आसमान काला है और बारिश के आसार बने हुए है.
फिरोजाबाद में मौसम
फिरोजाबाद में सुबह से धूप नहीं निकली. आसमान पर बादल छाए हुए हैं और मौसम में हल्की गर्मी के साथ ठंडक का एहसास बना हुआ है.
चंदौली में मौसम
चंदौली में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और कोहरे जैसी स्थिति बनी हुई है. दृश्यता भी थोड़ी कम हो गई है.
आजमगढ़ का मौसम
आजमगढ़ में भी मौसम का रुख बदल गया है. सुबह से बादल छाए हैं और सूरज के दर्शन नहीं हुए. यहां भी बारिश की संभावना बनी हुई है.
अयोध्या का मौसम
अयोध्या में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है. आसमान पर बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने यहां हल्की बारिश की संभावना जताई है.