‘UP में खांसी की दवा मत लीजिएगा’, अखिलेश यादव ने हंस कर कसा तंज, BJP-EC पर लगाया बड़ा आरोप

0
‘UP में खांसी की दवा मत लीजिएगा’, अखिलेश यादव ने हंस कर कसा तंज, BJP-EC पर लगाया बड़ा आरोप


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि सैफई में बन रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव के मेमोरियल का उद्घाटन कब होगा. साथ ही चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यूपी और पश्चिम बंगाल की हर विधानसभा में 50 हजार वोट काटने की तैयारी की जा रही है. बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वे खुद परेशान हैं.

उन्होंने कहा कि सैफई में बन रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव के मेमोरियल का उद्घाटन 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा. नेताजी ने लखनऊ में राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना कराई थी और आज RML यूनिवर्सिटी के टॉपर को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया.

चुनाव आयोग और BJP पर गंभीर आरोप
चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यूपी और पश्चिम बंगाल की हर विधानसभा में 50 हजार वोट काटने की तैयारी की जा रही है. BLO पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वे खुद परेशान हैं. चुनाव आयोग 99.48% फॉर्म बाँटने का फर्जी दावा कर रहा है.

उन्होंने दावा किया कि उनके पास कन्नौज की महिला SDM की ऑडियो क्लिप है, जिसमें कहा गया है कि 18 जिलों में मैपिंग नहीं हुई और कन्नौज भी इन्हीं जिलों में शामिल है. यहां पूरा डेटा उपलब्ध नहीं है. उन्होंने चुनाव आयोग से राजनीतिक पार्टियों के लिए SOP जारी करने की मांग की और कहा कि बीजेपी जानबूझकर शादी के सीजन में SIR करा रही है, जबकि यूपी सबसे बड़ा राज्य है. इसलिए SIR का समय बढ़ाया जाना चाहिए.
रामपुर उपचुनाव का उदाहरण
अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर के उपचुनाव में चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत साफ दिखी. उन्होंने कहा कि उनके पास SDM की एक और ऑडियो रिकॉर्डिंग है जो यह साबित करती है कि वोटों में हेरफेर की तैयारी हो रही है.

स्वास्थ्य सेवाओं पर तंज
उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं पर भी कटाक्ष किया. कहा कि पहले 500 mg की दवाई से बुखार ठीक हो जाता था, लेकिन अब 650 mg की दवा भी असर नहीं कर रही. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि UP में खांसी की दवा मत लीजिएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन थिएटर से मरीज भाग रहे हैं. गंगा और यमुना पहले से ज्यादा गंदी हो गई हैं और अब गंगा का पानी बंगाल ले जाया जा रहा है. टैरिफ बढ़ने के बाद पैसा भी नहीं मिल रहा.

पत्रकारों के समर्थन में अखिलेश
पत्रकार की पिटाई के मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह पूरी तरह पत्रकारों के साथ खड़े हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि पत्रकारों की सभी मांगें मानी जाएं और पीड़ित पत्रकार को आर्थिक सहायता भी दी जाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *