UPPCS PRE Exam 2025: फैक्चुअल सवालों ने घुमा दिया दिमाग, इकनॉमिक्स ने किया परेशान, छात्रों से जानिए कैसा रहा PCS पेपर
Last Updated:
UPPCS PRE Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 चंदौली में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 5,208 अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी. परीक्षार्थियों के अनुसार, पेपर संतुलित था लेकिन फैक्चुअल सवालों और इकनॉमिक्स सेक्शन ने उन्हें उलझा दिया.
चंदौली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 की दूसरी पाली में रविवार (12 अक्टूबर) को हुई परीक्षा संपन्न हो गई. चंदौली के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 5,208 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. दो पालियों में आयोजित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा के बाद किसी के चेहरे पर संतोष की मुस्कान थी तो कोई मायूस मन से केंद्र से बाहर आता नजर आया.
अभ्यर्थियों ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस बार का पेपर पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा आसान रहा. वहीं, अनीश कुमार सिंह ने कहा, ‘यह मेरा चौथा अटेम्प्ट था. इस बार का पेपर नॉर्मल था और सभी सेक्शन में सवाल करने लायक थे.’ हालांकि, ऑप्शन थोड़ा ट्रिकी थे, लेकिन पेपर स्टैंडर्ड था.
अनीश कुमार सिंह ने आगे कहा कि फैक्चुअल प्रश्न थोड़े कठिन लगे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतोषजनक रहा. सी-सैट पिछली बार की तुलना में आसान लगा.
इकोनॉमिक्स सेक्शन ने उलझा दिया: प्रीति सिंह
वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी प्रीति सिंह ने बताया, ‘पेपर मोडरेट था, खासकर इकोनॉमिक्स सेक्शन कुछ कठिन लगा. बाकी प्रश्न संतुलित थे. इस बार मैं पॉजिटिव हूं, रिजल्ट का इंतजार रहेगा.’
कड़ी निगरानी और हाई सिक्योरिटी में परीक्षा आयोजन
चंदौली के सभी 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी. एक-एक केंद्र पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती रही. साथ ही, सह केंद्र व्यवस्थापक को भी नियुक्त किया गया. अभ्यर्थियों की स्कैनिंग के लिए उन्हें डेढ़ घंटे पहले बुलाया गया. सीसीटीवी कैमरों के जरिए केंद्रों की निगरानी होती रही. परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों को देर से छोड़ा गया, जिससे अभ्यर्थी व परिजन नाराज नजर आए.
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें