UPPSC RO/ARO Main Exam : आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा तिथि बदली, अब इस दिन होगी आयोजित

0
UPPSC RO/ARO Main Exam : आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा तिथि बदली, अब इस दिन होगी आयोजित


Last Updated:

UPPSC RO/ARO Main Exam : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदल गई है. आयोग ने बताया था कि पिछली तारीख कई अन्य परीक्षाओं से टकरा रही थी.

UPPSC RO/ARO Main Exam : आरओ-एआरओ भर्ती मुख्य परीक्षा दो दिन में होगी.

UPPSC RO/ARO Main Exam : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी और सहाकयक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) मुख्य परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया है. आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, आरओ ओर एआरओ मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी को आयोजित की जाएगी.

आयोग ने कहा है कि अन्य महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं जैसे कि यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षाओं के साथ तिथियों के टकराव और कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया है. बता दें कि आरओ और एआरओ भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 7509 अभ्यर्थी पास हुए हैं.

आरओ-एआरओ भर्ती मुख्य परीक्षा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ और एआरओ भर्ती मुख्य परीक्षा को दो दिनों में विभाजित किया है. शेड्यूल इस प्रकार है-

2 फरवरी 2026

पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 से 11:30 तक)- जनरल स्टडीज का पेपर होगा. यह वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा.

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 से 4:30 तक)- सामान्य हिंदी और आलेखन (परंपरागत/सब्जेक्टिव)

3 फरवरी 2026

सिंगल शिफ्ट (सुबह 9:30 से 11:30 तक)- हिंदी निबंध, जिसमें अभ्यर्थियों को तीन अलग-अलग विषयों पर निबंध लिखने होंगे.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

आयोग ने बताया है कि एडमिट कार्ड जनवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जाएंगे. इसे ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा.

कहां आयोजित की जाएगी परीक्षा?

आरओ और एआरओ भर्ती मुख्य परीक्षा मुख्यत: लखनऊ और प्रयागराज में आयोजित की जाएगी.

चयन प्रक्रिया

आरओ-एआरओ भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं- प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम और टाइपिंग टेस्ट. मुख्य परीक्षा 420 अंक की होती है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. जो सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का होगा. अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है.

About the Author

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

homecareer

आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा तिथि बदली, अब इस दिन होगी आयोजित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों