UPSC की पढ़ाई में अब महंगी किताबें नहीं बनेंगी बाधा, मेरठ यहां करें फ्री में तैयारी, सैकड़ों

0
UPSC की पढ़ाई में अब महंगी किताबें नहीं बनेंगी बाधा, मेरठ यहां करें फ्री में तैयारी, सैकड़ों


Last Updated:

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर की राजा महेंद्र प्रताप केंद्रीय पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्प बन रही है. यहां यूपीएससी, नेट, जेआरएफ, एसएससी जैसी परीक्षाओं के लिए विशेष सेक्शन और सैकड़ों किताबें उपलब्ध हैं. एक समय में 350 छात्र शांत माहौल में पढ़ाई कर सकते हैं. विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलता है. विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेज देकर मुफ्त में लाइब्रेरी का लाभ उठा सकते हैं और सुबह 8 से रात 10 बजे तक अध्ययन कर सकते हैं.

मेरठ: जो भी युवा यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. ऐसी लाइब्रेरी की तलाश कर रहे है,जहां उन्हें बेहतर सिलेबस उपलब्ध हो जाएं. जिसके माध्यम से वह अध्ययन करते हुए अपने सपने को पूरा कर सके. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित राजा महेंद्र प्रताप केंद्रीय पुस्तकालय काफी अच्छा साबित हो सकता है. जहां एक नहीं बल्कि सैकड़ो की संख्या में किताबों का अनोखा संग्रह मौजूद है. ऐसे में लोकल 18 की टीम द्वारा भी राजा महेंद्र प्रताप केंद्रीय पुस्तकालय के लाइब्रेरियन प्रोफेसर डॉक्टर जमाल अहमद सिद्दीकी से खास बातचीत की.

युवाओं के लिए स्पेशल बनाया है सेक्शन 

लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए लाइब्रेरियन प्रोफेसर डॉक्टर जमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि यूपीएससी, नेट जेआरएफ सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं काफी इंपॉर्टेंट होती हैं. जिसके लिए युवाओं को शांत वातावरण में अध्ययन करने के लिए जरूरत होती है. ऐसे सभी युवाओं को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी में ही विशेष रूप से कॉम्पिटेटिव एक्जाम सेक्शन बनाया गया है. जिसमें 350 युवा एक बार में अध्ययन कर सकते हैं. इस सेक्शन में युवाओं के लिए सभी प्रकार की सुविधा भी लाइब्रेरी में मौजूद है. जिससे कि वह अध्ययन करते हुए अपनी भविष्य को संवार सकें. उन्होंने बताया कि किताबें सबसे महत्वपूर्ण होती हैं, ऐसे में यहां सभी एक्सपर्ट की किताबें मौजूद है. जिससे कि जिस भी किताब के माध्यम से युवा तैयारी करना चाहे वह कर सकते हैं.

एक्सपर्ट का पैनल भी करता है मार्गदर्शन 

उन्होंने बताया कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए यहां उन्हें निःशुल्क माध्यम से अध्ययन कराया जाता है. वहीं दूसरी ओर समय-समय पर एक्सपोर्ट का पैनल भी युवाओं का मार्गदर्शन करता है. जिससे कि युवा यूपीएससी, यूपीपीसीएस, यूपी पुलिस, एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जो तैयारी कर रहे सके.
.

इन युवाओं को मिलता है अवसर 

उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में अध्ययन करने वाले जो भी युवा स्नातक परास्नातक में अध्ययन कर रहे हैं. या फिर अध्ययन कर चुके हैं. ऐसे सभी युवा निःशुल्क माध्यम से लाइब्रेरी में अध्ययन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए उनकी मार्कशीट की फोटो कॉपी आधार कार्ड और एक एप्लीकेशन जमा करनी होगी. इसके पश्चात उनका एक लाइब्रेरी कार्ड बनाया जाता है. जिससे कि वह अध्ययन करते हुए अपने भविष्य को बना सके

बताते चले कि वर्तमान समय में काफी ऐसे छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन करते हुए दिखाई देंगे. साथ ही पुरातन छात्रों की बात करें तो विभिन्न गवर्नमेंट जॉब में उनका चयन भी हुआ है. इसलिए यह लाइब्रेरी युवाओं के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है. जहां आप सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक अध्ययन कर सकते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *