UPTET 2026 के नाम पर फर्जी वेबसाइट का खुलासा, upessc.up.gov.in पर ही करें अप्‍लाई

0
UPTET 2026 के नाम पर फर्जी वेबसाइट का खुलासा, upessc.up.gov.in पर ही करें अप्‍लाई


Last Updated:

UPTET Exam, UPTET Exam News: यूपी टीईटी की एक फर्जी वेसाइट का खुलासा हुआ है इसको लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सफाई दी है आयोग की ओर से बताया गया है कि इस फर्जी वेबसाइट का यूआरएल uptet2026.in है. आयोग का कहना है कि ये पूरी तरह फर्जी व भ्रामक है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

upessc.up.gov.in, UPTET 2026, UPTET Exam 2026: यूपी टीईटी की फर्जी वेबसाइट का खुलासा.

UPTET Exam, UPTET Exam News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है हालांकि यह जानकारी तमाम उम्‍मीदवारों को चिंतित भी कर सकती है.आयोग ने हाल ही में UPTET 2026 के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट का खुलासा किया है. इस फर्जी वेबसाइट का URL है uptet2026.in जब कोई इस वेबसाइट पर जाता है तो पहली नजर में यह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखती है. यहां UPTET 2026 से जुड़े सभी विकल्प जैसे आवेदन फॉर्म, फीस, महत्वपूर्ण तारीखें आदि दिखाए जा रहे हैं, लेकिन ये सारी जानकारी पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है.आयोग का कहना है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर अभ्यर्थियों को गुमराह करने के लिए यह फर्जी वेबसाइट बनाई है. ऐसे में कई टीईटी अभ्यर्थी भ्रम में पड़ सकते थे.

अभ्यर्थियों को किया सतर्क

UPESSC के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर सभी अभ्यर्थियों को सतर्क किया है. उन्होंने साफ कहा कि UPTET 2026 में आवेदन करने के लिए सिर्फ और सिर्फ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in का ही इस्तेमाल करें.

आयोग ने क्‍या सलाह दी?

– किसी भी अन्य वेबसाइट पर आवेदन न करें.
– फीस या कोई भी जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही लें.
– फर्जी वेबसाइट पर क्लिक करने या कोई डिटेल भरने से बचें क्योंकि इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग हो सकता है.
– आयोग इस फर्जी वेबसाइट के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई भी कर रहा है.
अगर आप UPTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो कृपया हमेशा आयोग की असली वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ही जाएं. कोई भी नया अपडेट या नोटिफिकेशन वहीं से चेक करें.
फर्जी वेबसाइटों से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोत पर भरोसा करें.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *