UPTET 2026 परीक्षा कब होगी, रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, कितनी फीस लगेगी? यहां जानें सबकुछ
Last Updated:
UPTET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश के उन सभी युवाओं और मौजूदा शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है जो प्राइमरी या जूनियर स्तर पर टीचर बनना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. ये विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध हैं.27 मार्च से आवेदन शुरू होगा.26 अप्रैल तक फॉर्म भरे जा सकेंगे.
UPTET 2026 notification, uptet released, uptet Application: यूपीटीईटी के रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू.
UPTET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 20 मार्च 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, परीक्षा शेड्यूल और सभी जरूरी डिटेल्स साफ-साफ बताई गई हैं. अगर आप प्राइमरी कक्षा 1 से 5 या जूनियर कक्षा 6 से 8 में टीचर बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बड़ा मौका है.
UPTET 2026 Application form: आवेदन कब और कैसे शुरू होगा?
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
यूपी टीईटी परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹1000 की फीस देनी होगी वहीं SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹500 ही देने होंगे.पहले फीस ₹1700 करने का प्रस्ताव था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली इसलिए अभी पुरानी फीस ही लागू है. फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी.
UPTET 2026 परीक्षा कब होगी?
यूपी टीईटी की परीक्षा 2,3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. तीन दिनों में दोनों पेपर यानी पेपर-1 और पेपर-2 दोनों होंगे.22 जून 2026 को सिटी स्लिप जारी होगी जिसमें आपको अपना परीक्षा केंद्र जिला पता चल जाएगा.30 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें