Varanasi Dalmandi: अब हथौड़ा नहीं गरजेगा बुलडोजर, वाराणसी के दालमंडी में फिर शुरू होने वाला है बड़ा एक्शन..यहां जानिए कब तक का है मौका

0
Varanasi Dalmandi:  अब हथौड़ा नहीं गरजेगा बुलडोजर, वाराणसी के दालमंडी में फिर शुरू होने वाला है बड़ा एक्शन..यहां जानिए कब तक का है मौका


Last Updated:

Varanasi Dalmandi Project: एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर लगातार भवनों की रजिस्ट्री हो रही है.बीते 1 सप्ताह में जिन भवनों की रजिस्ट्री के बाद उन्हें मुआवजे की राशि ट्रांसफर की गई है.उन्हें भी एक सप्ताह में मकान खाली करने के लिए मुनादी के जरिए सूचना दी जा रही है.

ख़बरें फटाफट

वाराणसी:  वाराणसी के दालमंडी में फिर बड़ा एक्शन शुरू होने वाला है. इसकी तारीख भी अब तय हो गई है. वहीं दालमंडी में प्रशासन के टीम की हलचल बढ़ गई है. इससे वहां के दुकानदारों में खलबली में मच गई है. अब तक जिन भवनों की रजिस्ट्री हुई है वहां मुनादी की प्रकिया भी प्रशासन की ओर से कराई जा रही है. पुलिस की टीम बकायदा पीए सिस्टम के जरिए लोगों को इसकी सूचना दे रही है.

दालमंडी बाजार में एक बार फिर से सुबह-शाम भवनों को खाली कराने को लेकर आवाज गूंज रही है. माइक के जरिए ये अनाउंसमेंट किया जा रहा है ‘जिन भवन स्वामियों ने मुआवजे की राशि ले ली है वो भवन को खाली करें. जिन लोगों को इस दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर कोई भी जानकारी चाहिए वो इस संबंध में चौक थाने के कैम्प ऑफिस में सम्पर्क कर सकते हैं और वहां अपने भवन के स्वामित्व संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करें.

5 जनवरी से फिर कार्रवाई
माना जा रहा है 5 जनवरी से फिर दालमंडी में हथौड़े की गूंज सुनाई देगी. हथौड़े और हैमर के साथ इस बार बुलडोजर एक्शन भी होगा. इसकी तैयारी भी प्रशासन की ओर से है. बता दें कि इसके पहले 2 बार बुलडोजर दालमंडी के सकरी गलियों के कारण बिना कार्रवाई के वापस लौट चुका है.

कार्रवाई में आएगी तेजी
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर लगातार भवनों की रजिस्ट्री हो रही है. बीते 1 सप्ताह में जिन भवनों की रजिस्ट्री के बाद उन्हें मुआवजे की राशि ट्रांसफर की गई है. उन्हें भी एक सप्ताह में मकान खाली करने के लिए मुनादी के जरिए सूचना दी जा रही है, ताकि कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकें.

187 भवन होंगे ध्वस्त
बताते चलें कि दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के लिए 650 मीटर लम्बी सड़कों को 17.4 मीटर तक चौड़ा किया जाना है. इस चौड़ीकरण योजना में 187 भवनों को चिन्हित किया गया है जिन्हें मुआवजे के बाद ध्वस्त किया जाएगा. अब तक 6 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी हुई है. फिर प्रशासन अब बड़े एक्शन की तैयारी में है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

वाराणसी के दालमंडी में इस बार गरजेगा बुलडोजर, जानिए कब तक का है समय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों