Varanasi News : जहां लगे थे ‘I Love Muhammad’ के नारे, वहां मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दिवाली! कहा- धर्म सिर्फ हिंदू….

0
Varanasi News : जहां लगे थे ‘I Love Muhammad’ के नारे, वहां मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दिवाली! कहा- धर्म सिर्फ हिंदू….


Last Updated:

Muslim Women Celebrated Diwali 2025 : वाराणसी में एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला. जहां कुछ समय पहले ‘I Love Muhammad’ के नारे गूंजे थे, उसी इलाके की मुस्लिम महिलाओं ने इस बार दिवाली मनाकर सबको चौंका दिया. नाजनीन अंसारी ने बताया कि हमने मजहब बदला है, धर्म नहीं. धर्म तो सिर्फ एक ही है.

वाराणसी : देशभर में दिवाली (Diwali की धूम है. इस महोत्सव के बीच धर्म नगरी काशी (kashi) से सबसे अनोखी तस्वीर सामने आई है. काशी में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्री राम की आरती कर दिवाली का उत्सव मनाया है. मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से बीते 18 सालों से प्रभु श्री राम के आरती का ये क्रम अनवरत जारी है. गौरतलब है कि आई लव मोहमद विवाद के बीच काशी में आई लव महादेव की गूंज सुनाई दी थी. ऐसे में विवादों के बीच मुस्लिम महिलाओं द्वारा दिवाली मनाया जाना और ही खास हो जाता है.

मुस्लिम महिलाओं के इस रामभक्ति की चर्चा हर तरफ है. फाउंडेशन की नाजनीन अंसारी ने उर्दू में लिखित आरती भी गाया. इतना ही नहीं प्रभु राम के इस महाआरती के लिए मुस्लिम महिलाओं ने पहले पूरे विधि विधान से आरती की थाली भी सजाई. महाआरती के इस आयोजन के बाद मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर सभी मे प्रसाद भी वितरण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं मौजूद रही और पूरा माहौल रामभक्ति के रंग में रमा दिखा.

धर्म सिर्फ एक… बाकी सब मजहब
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने बताया कि प्रभु श्री राम हमारे पूर्वज है उनके अयोध्या आने की खुशी में दिवाली का ये उत्सव मनाया जाता है. ऐसे में आज हम भी आरती उतारकर उनका स्वागत कर रहे हैं और उस उत्सव को मना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमने मजहब बदला है, धर्म नहीं. धर्म तो सिर्फ एक ही है वो सनातन है और हम सभी सनातनी हिंदू है. अपने पूर्वजों और परम्पराओं से सभी भारतीय एक हैं. बदलते दौर में बस हमारे पूजा करने का तरीका बदल गया है .इसकी वजह से अपने पूर्वजों और परम्पराओं को छोड़ नहीं सकते हैं.

राम नाम से हर चीज संभव
नाजनीन ने बताया कि प्रभु श्री राम का मतलब सुख, समृद्धि, शांति, दया, प्रेम, करुणा, सम्बन्ध, संस्कार, एकता, त्याग और सम्मान है.केवल राम नाम से यह सम्भव है तो हर देश को राम नाम की पूंजी अपने परिवार और देश को बचाने के लिए एकत्र करना चाहिए. अफगानिस्तान से हमारे रिश्ते पूर्वजों और खून का है.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

जहां लगे थे ‘I Love Muhammad’ के नारे, वहां मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दिवाली!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *