Vastu tips : दवा से लेकर चार्जर तक, गलती से भी फ्रिज के ऊपर न रखें ये चीजें, पीछे पड़ जाएगी मुसीबत, ये इतनी खतरनाक

0
Vastu tips : दवा से लेकर चार्जर तक, गलती से भी फ्रिज के ऊपर न रखें ये चीजें, पीछे पड़ जाएगी मुसीबत, ये इतनी खतरनाक


Last Updated:

Fridge vastu : व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है. वास्तु के अनुसार ही जब घर, दुकान या किसी भी स्थान की बनावट, दिशा, ऊर्जा प्रवाह या वस्तुओं का स्थान प्राकृतिक नियमों के विपरीत हो जाता है तो वास्तु दोष खूब परेशान करता है. इससे बचने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. वास्तु के हिसाब से घर में हर समान को रखने की जगह तय है. अक्सर लोग फ्रिज के ऊपर छोटी-मोटी चीजें रख देते हैं, जो वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है. ऐसा कर अनजाने में हम अपनी परेशानी बढ़ा रहे होते हैं.  

फ्रिज लगभग हर घर की जरूरत बन गई है. खाना सुरक्षित रखने से लेकर रोजमर्रा की लाइफ को आसान बनाने में फ्रिज की अहम भूमिका है लेकिन सुविधा के चक्कर में लोग फ्रिज के ऊपर अलग-अलग तरीके का सामान भी रख देते हैं, जिससे वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है.

ayodhya

फ्रिज के ऊपर सामान रखने से पहले वास्तु के नियम का पालन करना चाहिए. अगर आप वास्तु के नियम का पालन कर रहे हैं तो फिर आपको सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे. अगर आप वास्तु के नियमों के विपरीत फ्रिज के ऊपर सामान रख रहे हैं तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि फ्रिज के ऊपर रखा गया गलत समान घर की ऊर्जा, स्वास्थ्य और मानसिक शांति को भी प्रभावित करता है. फ्रिज के ऊपर भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

फ्रिज के ऊपर भूलकर भी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे चार्जर, इंस्ट्रक्शन बोर्ड या फिर छोटी लाइट नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से घर में ऊर्जा का परवाह नहीं होता. वास्तु के लिहाज से घर में कई तरह की परेशानियां भी पैदा हो जाती हैं.

ayodhya

इकई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग पूजन सामग्री को भी फ्रिज के ऊपर रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा से जुड़ी वस्तुओं को हमेशा पवित्र स्थान पर रखना चाहिए. फ्रिज के ऊपर भूलकर भी पूजा के समान को नहीं रखना चाहिए.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज घर में सुख सुविधा और भोजन की निरंतता का प्रतीक होता है. अगर इसके ऊपर अनावश्यक सामान रखा जाए तो फिर यह अव्यवस्था और रुकावट की ऊर्जा को दर्शाता है. ऐसी स्थिति में फ्रिज के ऊपर भूलकर भी कोई सामान नहीं रखना चाहिए. फ्रिज के ऊपर साफ सफाई भी रखनी चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

गलती से भी फ्रिज के ऊपर न रखें ये चीजें, घेर लेगी मुसीबत, ये इतनी खतरनाक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *