VIDEO: हर्षा रिछारिया पहुंचीं अयोध्या धाम, बोलीं – कुछ दिनों बाद मैं…
निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी की शिष्या हर्षा रिछारिया अयोध्या पहुंचीं. उन्होंने राम जन्म भूमि में दर्शन पूजन कर रामलला का आशीर्वाद लिया. हर्षा रिछारिया ने कहा कि अयोध्या दर्शन करके बहुत ही अच्छा लगा. अभी मंदिरों में भृमण और दर्शन का मेरा कार्यक्रम चल रहा है. मैं अगले हफ्ते में बड़ी घोषणा करने वाली हूं. जैसा कि मैं पहले भी मीडिया में बता रखा है, रामलला के दरबार में हाजिरी लगा करके मैंने आज्ञा मांगी है. हर्षा ने कहा कि आगामी दिनों में धर्म के मार्ग पर बढ़ते हुए आप मुझे देखेंगे. युवाओं को धर्म से जोड़ते हुए आप देखेंगे. अभी हम जातियों के आधार पर बंटे हुए हैं. इन सबको एक करके हमें बड़े कार्यक्रम की घोषणा करेंगे. हर्षा ने कहा कि रील और मोबाइल का समाज पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव पड़ रहा है. कुछ युवा नशे और बॉलीवुड की बात करते हैं तो कुछ युवा ऐसे भी हैं जो रील और सोशल मीडिया के माध्यम से धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.
Source link