Vrishabh Rashifal: कोर्ट कचहरी के मामले आज होंगे हल, यात्रा से हो सकता है फायदा, वृषभ राशि वाले जान लें
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन नए बदलाव लेकर आ सकता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. आइए जानते हैं कि आज आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाले हैं.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 30 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. इसे पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जानते हैं. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज कृतिका नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के अधूरे काम आज पूरे होंगे. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. आज आपको कहीं से पुराना रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. आज आपको कानूनी मामलों में सफलता भी मिलेगी.
बिजनेस में नए फैसलों से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो व्यवसाय से जुड़े जो भी नए फैसले लेंगे, उससे उन्हें फायदा होगा. आज आप व्यवसायिक यात्रा करेंगे तो इससे भी आपको धन लाभ के योग हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनका दिन भी बेहतरीन रहने वाला है. आज आपको ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.
पार्टनर को दें समय
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में भी आज में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को जितना समय देंगे, उसे आप उतना बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. आज आप कहीं लांग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक बजरंगबली हनुमान जी की पूजा आराधना करें. इसके अलावा आज आप 3 या 5 बार सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपके जीवन में खुशहाली भी आएगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.