Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की किस्मत में क्या है खास? जानिए आज बिजनेस, नौकरी और प्यार का हाल

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की किस्मत में क्या है खास? जानिए आज बिजनेस, नौकरी और प्यार का हाल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों जो आज यात्रा के दौरान सावधानी जरूर रखनी चाहिए. हो सके तो आज आप लम्बी दूरी की यात्रा को टाल दें. आज आप किसी प्लॉट या मकान की रजिस्ट्री भी करा सकते हैं, इसके योग भी बन रहे हैं.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 3 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज यात्रा के दौरान सावधानी जरूर रखनी चाहिए. हो सके तो आज आप लम्बी दूरी की यात्रा को टाल दें. आज आप किसी प्लॉट या मकान की रजिस्ट्री भी करा सकते हैं. इसके योग भी बन रहे हैं. आज परिस्थितियां जैसी भी हो, आपको आपके परिवार का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.

पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे काम

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपना पूरा फोकस काम पर रखने की जरूरत है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करें. जो लोग नौकरी करने वाले हैं, आज उन्हें भी बॉस का सहयोग जरूर मिलेगा. आज आप नई जगह नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे, तो उसमें भी आपको सफलता जरूर मिलेगी. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने से बचें, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है.

आज प्रपोज के लिए अच्छा दिन

वृषभ राशि के जातक जिसे चाहते हैं, आज आप उन्हें प्रपोज भी कर सकते हैं. वहीं जो लोग पहले से पार्टनर हैं, आज उनके रिश्तों में भी सुधार आएगी. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनके लाइफ पार्टनर से उनके रिश्ते भी बेहतर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों की किस्मत में क्या है खास? जानिए बिजनेस, नौकरी और प्यार का हाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों