Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज दुश्मनों से रहें सावधान, आसपास भटक रहा बड़ा संकट, कैसा रहेगा दिन

0
Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज दुश्मनों से रहें सावधान, आसपास भटक रहा बड़ा संकट, कैसा रहेगा दिन


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन उत्तम होगा. आज आपके जीवन में कई नई चींजे दिखेंगी, लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना होगा. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 4 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज उत्तम होगा. आज आपके जीवन में कई नई चीजें दिखेंगी. आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की भी जरूरत है. जो लोग लंबे समय से बीमार हैं, आज उनके स्वास्थ्य में सुधार भी होगा.

नए काम की करेंगे शुरुआत

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके व्यवसाय में वृद्धि की भी संभावना बनी हुई है. आज आप उधार देने से बचें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. जो लोग नौकरी वाले हैं, आज वो काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. आज आपको आपके बॉस की फटकार भी लग सकती है. आज आप नए नौकरी के लिए प्रयास करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट न करें, वरना आपको नुकसान होने की भी संभावना है.

पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज मिला जुला रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही, कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट दें. इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो धार्मिक यात्रा पर भी जान सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की उपासना करें और सूर्योदय के साथ उन्हें जल भी अर्पित करें. इससे आपका मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज दुश्मनों से रहें सावधान, आसपास भटक रहा बड़ा संकट

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों