Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले! दिन दूनी, रात चौगुनी होगी तरक्की, ज्योतिष ने क्या बताया

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले! दिन दूनी, रात चौगुनी होगी तरक्की, ज्योतिष ने क्या बताया


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन योग कारक होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेगी. आज आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरें रहेंगे. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 14 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज योग कारक होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेगी. आज आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. आज आप किसी जरूरी काम से अगर बाहर जा रहे हैं, तो किसी हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद ही आगे निकलें.

दिन दूनी, रात चौगुनी होगी तरक्की

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके व्यवसाय में दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की के योग हैं. आज आपको कम मेहनत में बेहतर लाभ मिलेगा. यदि आज आप व्यवसायिक यात्रा पर जा रहे हैं, तो इससे आपको फायदा भी होगा. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा और मेहनत के साथ काम करेंगे.

आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, उन्हें अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी प्लॉट में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको सुरक्षित और बेहतर रिटर्न मिलेगा.

पार्टनर के साथ बिताए वक्त

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उन्हें अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने पार्टनर को देना होगा. आज आप कहीं रेस्टोरेंट में घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी खुशनुमा रहने वाला है.

आज आपका शुभ रंग केशरिया और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी हनुमान मंदिर में शाम के वक्त चमेली के तेल का दीपक अवश्य जलाएं. इससे आपके जीवन में आने वाला बड़े से बड़ा संकट दूर हो जाएगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *