Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज मिल सकती है गुड न्यूज, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, ज्योतिष से जानें

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज मिल सकती है गुड न्यूज, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, ज्योतिष से जानें


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन शानदार होगा. आज संतान पक्ष की उन्नति होगी और आपको उनकी ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 11 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन शानदार होगा. आज संतान पक्ष की उन्नति होगी और आपको उनकी ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपको धन, धान्य की प्राप्ति भी होगी. आज आपको हर परिस्थिति में परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा.

बिजनेस में वृद्धि के योग

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. लंबे समय से आप जिस प्लानिंग पर काम कर रहे हैं, उसे आप मूर्त रूप भी दे सकते हैं. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें प्रमोशन भी मिलेगा. आज आप ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करें. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सोने में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है.

पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज थोड़ा मुश्किल भरा होगा. आज आपके पार्टनर से आपकी तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर रखें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.

आज आपका शुभ रंग धानी और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा आराधना करें और हो सके तो गाय को हरा चारा भी खिलाएं. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों को आज मिल सकती है गुड न्यूज, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों