Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों पर होगी धनवर्षा या बढ़ेगा तनाव? जानिए बुधवार का पूरा कैसा रहेगा

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों पर होगी धनवर्षा या बढ़ेगा तनाव? जानिए बुधवार का पूरा कैसा रहेगा


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों पर आज धनवर्षा होगी. आज आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. आज आप अपने व्यस्त समय में से अपने परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 4 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों पर आज धनवर्षा होगी. आज आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. वहीं जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार भी आएगा. आज आप अपने व्यस्त समय में से अपने परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें.

वाणी में मधुरता से बनेंगे काम

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी. आज आपके मधुर वाणी से ही आपके बिगड़े काम बनेंगे. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करें. जो लोग नौकरी करने वाले हैं, आज वो काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहने वाले हैं. आज आपको बॉस से फटकार भी लग सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको अच्छा मुनाफा भी होगा.

पार्टनर के साथ बिताएं वक्त

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनके बीच तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगे, उतना आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों पर होगी धनवर्षा या बढ़ेगा तनाव? जानिए आज का पूरा कैसा रहेगा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *