Vrishabh Rashifal: सिंगल होंगे मिंगल, बिजनेस में आएगी बड़ी बाधा! वृषभ राशि वाले जान लें आज कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अर्चनों से भरा रहने वाला है, इसलिए आज सावधान रहना जरूरी है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा और उन्हें आज क्या करना चाहिए.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे. आज आपके आत्मविश्वास के कारण कई काम भी बनेंगे. आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की जरूरत है. आज आप म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो फिलहाल अपने इस फैसले से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
अचानक आ सकती है अर्चन
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके सामने अचानक कोई आफत आ सकती है. इसलिए आज आप अपने कॉम्पटीशन को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत से काम करना होगा. आज आपको बॉस से फटकार भी लग सकती है, लेकिन इससे आपको निराश होने की जरूरत नहीं है.
प्रपोज के लिए अच्छा समय
वृषभ राशि के जातक जो सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है. आज आप जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. जो लोग पहले से पार्टनर हैं, आज उनके रिश्ते मधुर होंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी शानदार रहेगा. आज आपका शुभ रंग बादामी और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की उपासना करें और सवा किलो गेंहू का दान भी किसी को जरूर करें. इससे समाज में आपका मान-सम्मान और यश-कीर्ति बढ़ेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.