Vrishabh Rashifal: बुधवार को वृषभ राशि वालों के साथ क्या होने वाला है? बिजनेस से लव लाइफ तक, जानें सबकुछ
Last Updated:
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन शुभकारी होगा. आज आपके मधुर वाणी से आपके बिगड़े काम भी बनेंगे, लेकिन लव लाइफ में आज भयंकर तकरार होने वाली है. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज कृतिका नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन शुभकारी होगा. आज आपके मधुर वाणी से आपके बिगड़े काम भी बनेंगे. आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं.
बिजनेस डील होगी फाइनल
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज आपके किसी दोस्त की मदद से आपका रुका हुआ बिजनेस डील भी फाइनल हो सकता है. इस डील से आपको भविष्य में धन का लाभ भी होगा. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप ऑफिस में नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप जिस टारगेट को लेंगे, उसे पूरा भी करेंगे. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न भी मिलेगा.
पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज अचानक आफत आ सकती है. आज आपके पार्टनर से आपका तू-तू मैं-मैं भी हो सकता है. आज आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.