Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि पर आज धड़ाधड़ बरसेगा धन, ऑफिस में मिलेगा बॉस का साथ, पार्टनर को दें लाल गुलाब
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 31 January 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है. पुनर्वसु नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा अपनी ही राशि में संचरण कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज का दिन नई ऊर्जा का संचार होगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. बिजनेस करने वालों को दिन सामान्य रहने वाला है. ऑफिस में बॉस का साथ मिलेगा. बेवजह किसी से झगड़ा न करें. लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जा सकते हैं.
ये काम ठीक नहीं
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. जो लोग नए काम के शुरुआत की सोच रहे हैं, फिलहाल उन्हें अपने इस फैसले को कुछ वक्त के लिए टाल देना चाहिए. यदि आप एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा लाभ भी होगा. बात नौकरी कर रहे हैं आज उन्हें ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा. आज आप बेवजह किसी से झगड़ा झंझट न करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से बचें.
पार्टनर के साथ बिताएं वक्त
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी अच्छी होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर को लाल गुलाब जरूर भेंट करें, इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें